फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   School remained closed, ABSA recorded statements of teachers

संशोधित समाचार : स्कूल रहा बंद, एबीएसए ने दर्ज किए शिक्षिकाओं के बयान

Fri, 01 Sep 2023 11:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 01 Sep 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
School remained closed, ABSA recorded statements of teachers
- खुब्बापुर प्रकरण : डीएम ने बीएसए से ली पूरे मामले की जानकारी
विज्ञापन

- अब तक हुई कार्रवाई और विद्यालय की मान्यता के विषय में जानकारी जुटाई
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। खुब्बापुर प्रकरण में एबीएसए संजय भारती न स्कूल की शिक्षिकाओं के अलावा पीडि़त पक्ष के बयान लिए। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बीएसए शुभम शुक्ला से मामले की जानकारी ली।
एबीएसए शाहपुर ने बताया कि शुक्रवार को भी स्कूल नहीं खुला है। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को स्थानांतरित करने पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। उन्होंने स्कूल में पढ़ाने वाली दो शिक्षिकाओं के बयान लिए। शिक्षिकाओं ने कहा कि होमवर्क को लेकर मामला हुआ था, वह इस दौरान अपनी कक्षाओं में थी। पीडि़त पक्ष के बयान भी दर्ज किए गए। उधर, शुक्रवार को डीएम ने अपने कैंप कार्यालय पर बुलाकर बीएसए से प्रकरण की जांच के विषय में जाना। अब तक हुई कार्रवाई और विद्यालय की मान्यता के विषय में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन



क्या है मामला

खुब्बापुर गांव के स्कूल में शिक्षिका तृप्ता त्यागी ने पांच का पहाड़ा नहीं सुनाने पर बृहस्पतिवार को अल्पसंख्यक समुदाय के यूकेजी के छात्र की सहपाठियों से बेरहमी से पिटाई करा दी थी। इसी दौरान जातीय टिप्पणी का भी आरोप है। प्रकरण के दौरान पीडि़त छात्र के चचेरे भाई ने वीडियो बना ली। वीडियो के वायरल होते ही देशभर से प्रतिक्रियाएं आने लगी और शिक्षिका की गिरफ्तार की मांग उठ रही है। आरोपी शिक्षिका पर केस दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




खुब्बापुर गांव में किस दिन क्या हुआ

- 24 अगस्त : पहाड़ा नहीं सुनने पर छात्र को पिटवाया।



- 25 अगस्त : वीडियो वायरल, पुलिस ने जांच शुरू की।

- 26 अगस्त : शिक्षिका पर केस, सुलह भी कराई गई।



- 27 अगस्त : पीडि़तों ने कहा, लड़ेंगे कानूनी लड़ाई।

- 28 अगस्त : मुस्लिम समाज की पंचायत बेनतीजा।



- 29 अगस्त : यू-ट्यूबर जुबैर के खिलाफ मुकदमा।

- 30 अगस्त : माकपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा।



- 31 अगस्त : पुलिस ने वीडियो की जांच आगे बढ़ाई।

- 01 सितंबर : एबीएसए ने लिए शिक्षिकाओं के बयान।



अब तक क्या हुई कार्रवाई

पीडि़त छात्र के पिता की तहरीर पर आरोपी शिक्षिका के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है। जबकि ग्रामीण विष्णु त्यागी की तहरीर पर यू-ट्यूबर जुबैर के खिलाफ बच्चे की पहचान उजागर करने का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed