{"_id":"5cb770c2bdec2214680538bb","slug":"scarpio-dropped-in-khatauli-ganganahar","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइविंग सीट पर नहीं मिला कोई युवक, कार से मिला हेमंत नाम का डीएल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइविंग सीट पर नहीं मिला कोई युवक, कार से मिला हेमंत नाम का डीएल
Thu, 18 Apr 2019 12:00 AM IST
Deepak Kausik
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Published by: Deepak Kausik
Updated Thu, 18 Apr 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
खतौली गंगनहर में स्कार्पियाे के गिरने के बाद मौके पर जमा भीड़ और पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर हादसे का शिकार हुई स्कार्पियो को आखिर कौन चला रहा था इस पर सस्पेंस बना हुआ है। कार से हापुड़ निवासी हेमंत नामक युवक का ड्राइविंग लाइसेंस मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है। तीनों युवकों के परिजनों ने हेमंत के बारे में अनभिज्ञता जताई है, हालांकि चौथे युवक की आशंका में पुलिस ने गंगनहर में सर्च अभियान चलाया, लेकिन कोई नहीं मिला।
बुधवार सुबह गांव बुआड़ा कलां के निकट गंगनहर में कार गिरने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार के अंदर तीन युवकों की लाशेें पड़ी थीं, जिनमें से एक युवक ड्राइविंग सीट के बराबर में सीट बेल्ट पहने मिला और दो युवक पीछे की सीट पर पड़े थे। कार की ड्राइविंग सीट खाली थी। कार पूरी तरह लॉक थी, जिसके चलते शव बाहर निकालने के लिए पुलिस को उसके शीशे तोड़ने पड़े।
तीनों शवों को बाहर निकालने के बाद कार को क्रेन से बाहर निकालकर तलाशी ली गई, तो उसमें से एक ड्राइविंग लाइसेंस मिला, जो हापुड़ के गांव सिंभावली निवासी हेमंत पुत्र राकेश का था, लेकिन पूरी तरह लॉक मिली कार से चौथा शव नहीं मिला। ऐसे में कार से चौथे युवक के बाहर गिरने की आशंका जताते हुए गोताखोर बुलाकर गंगनहर में सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन कोई नहीं मिला। ऐसे में पूरी तरह लॉक कार का गंगनहर में गिरना और उसकी ड्राइविंग सीट पर किसी का नहीं मिलना अपने आप में कई बड़े सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के मुताबिक रातभर पानी में डूबे रहने के बावजूद तीनों युवकों के मुंह से झाग निकल रहे थे। वहीं, कार से मिले हेमंत नामक व्यक्ति के ड्राइविंग लाइसेंस के संबंध में खतौली कोतवाली पहुंचे तीनों युवकों के परिजनों ने भी अनभिज्ञता जाहिर की है। ऐसे में हापुड़ के युवक का डीएल कार में कैसे पहुंचा ? पूरी तरह लॉक कार की ड्राइविंग सीट खाली रहना और मृतकों के मुंह से झाग निकलना अपने आप में सस्पेंस बना हुआ है। वहीं, तेज रफ्तार कार अचानक बेकाबू होकर स्वत: ही गंगनहर में गिरी या किसी साजिश के तहत तीनों युवकों को कोई नशीला पदार्थ देकर गंनगहर में गिराया गया, यह जांच का विषय है।
इंस्पेक्टर कोतवाली हरशरण शर्मा ने बताया कि कार से हेमंत नामक व्यक्ति का डीएल मिला है, जिसके संबंध में युवकों के परिजनों ने अनभिज्ञता जताई है। डीएल के संबंध में हापुड़ पुलिस से संपर्क कर जांच की जाएगी। परिजनों ने बताया है कि घर से तीनों युवक ही कार से हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे, उनके साथ कोई चौथा युवक नहीं था।