{"_id":"5fad7e838ebc3e91b537e886","slug":"save-the-environment-don-t-burn-firecrackers-muzaffarnagar-news-mrt5107998194","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण बचाओ, पटाखे न जलाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण बचाओ, पटाखे न जलाओ
विज्ञापन
आर्य एकेडमी इंटर कॉलेज में शपथ लेते छात्र - छात्राएं।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यावरण बचाओ, पटाखे न जलाओ
मुजफ्फरनगर, शाहपुर। आर्य एकेडमी इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों ने पटाखे न जलाने का संकल्प लिया। जागरूकता रैली निकालते हुए लोगों को भी पटाखे नहीं जलाने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में संस्था निदेशक डॉ सत्यवीर आर्य ने कहा कि दिल्ली एनसीआर क्षेत्र इस समय भयावह प्रदूषण की चपेट में है। इससे आम लोगों को सांस लेना दूभर हो रहा है। जिले में पटाखों पर रोक लगी है, जो सही है। दिवाली पर यदि पटाखे जले तो वातावरण और अधिक प्रदूषित होगा, जिसके लिए जरूरी है कि पटाखों से पूरी तरह से दूरी बना ले। इसके बाद कस्बे में जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने ‘पर्यावरण स्वच्छ रखना है, पटाखे नहीं छुड़ाना है’, ‘पर्यावरण बचाओ-पटाखे न जलाओ’ और ‘दुर्घटना से बचो-पटाखे न छोड़ो’ आदि नारे लिखी तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक किया।
- पर्यावरण प्रकृति का अनमोल उपहार है। स्वस्थ जीवन जीने के लिए पर्यावरण का स्वच्छ रहना अति आवश्यक है। पटाखे जलाने से ध्वनि प्रदूषण के साथ वायु प्रदूषण भी होता है। - उर्मिला सिंह, प्रधानाचार्य आर्य एकेडमी इंटर कॉलेज
विज्ञापन
- पटाखे जलाने से उनमें से निकलने वाली जहरीली गैस वातावरण को प्रदूषित करने के साथ ही मानव शरीर को भी हानि पहुंचाती है। सभी को पटाखे छुड़ाने से परहेज करना चाहिए। - संतोष पंवार, शिक्षिका
- पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए लोगो का जागरूक होना बेहद जरूरी है। अभियान को सफल बनाने के लिए हम सबको लोगों को पटाखे न जलाने व इससे जीवन में होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताकर जागरूक करना होगा । - वासु त्यागी, छात्रा
- दीपावली प्रकाश का पर्व है। पटाखे न छुड़ाकर अपने घरों में स्वदेश निर्मित रंग-बिरंगी लड़िया व दीये जलाए जाने चाहिए। साथ ही घरों को रंगोली आदि बनाकर सजाए। - साक्षी बालियान, छात्रा
- पर्यावरण को स्वच्छ रखना हम सबका कर्तव्य है। सभी लोग दीपावली पर पटाखों का इस्तेमाल न करने का संकल्प लेकर अपने घरों में सामूहिक यज्ञ कर पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश देने का कार्य करें। - अर्चित चौधरी, छात्र
- अपने गांव में बच्चों से पटाखे न जलाने का आह्वान करेंगे । साथ ही ग्रामीणों को मिट्टी के दीये व मोमबत्ती वितरित कर प्रदूषण रहित दीपावली मनाने अपील करेंगे। - शुभम पंवार, छात्र