Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Father and son shot dead in Dadupur

मुजफ्फरनगर: दादूपुर में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, सीमा विवाद में उलझा मामला; पुलिस देख रही रंजिश का एंगल

Mon, 23 Nov 2026 12:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)
अमर उजाला नेटवर्क, पुरकाजी (मुजफ्फरनगर) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 23 Nov 2026 12:01 AM IST
सार

घटनास्थल पर उत्तराखंड के खानपुर और जिले के पुरकाजी थाने की पुलिस पहुंची। देर रात तक थाना क्षेत्र तय नहीं हो पाया था।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Father and son shot dead in Dadupur
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

क्षेत्र के गांव दादूपुर गांव में बाइक सवार हमलावरों ने घर के बाहर किसान मुख्त्यार सिंह (62) और उसके बेटे सुखजिंदर (28 ) की गोली मारकर हतया कर दी गई। हमलावरों ने आठ राउंड फायरिंग की। मृतक सुखजिंदर पिछले साल गांव में गैंगस्टर मोनू की हत्या में आरोपी थी।

विज्ञापन


घटनास्थल पर उत्तराखंड के खानपुर और जिले के पुरकाजी थाने की पुलिस पहुंची। देर रात तक थाना क्षेत्र तय नहीं हो पाया था। पुरकाजी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। एसएसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि पिता-पुत्र के पते, बिजली बिल उत्तराखंड के है।
विज्ञापन


यूपी और उत्तराखंड बॉर्डर के गांव दादूपुर में शनिवार शाम साढ़े छह बजे सुखजिंदर अपने छह वर्षीय पुत्र के साथ घर के सामने खड़ी गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली के पास खड़ा हुआ था। तीन बाइकों पर सवार होकर आठ हमलावर पहुंचे, जिनमें से कुछ पीछे रुक गए, जबकि एक बाइक पर सवार चार बदमाशों ने सुखजिंदर की छाती में गोली मार दी। उसका बेटा घर की तरफ भागा। गोली की आवाज सुनकर बाहर आए उसके पिता मुखत्यार सिंह को भी हमलावरों ने गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े बेटे बलविंदर सिंह ने बताया कि फायरिंग की आवाज सुनकर जैसे ही वह घर से बाहर आया तो बदमाश सुखजिंदर की कनपटी पर एक ओर गोली मारकर फरार हो गए। एसएसपी सूरज कुमार राय मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।मृतकों के नाम और पते उत्तराखंड के है, जिस कारण देर रात तक मामला सीमा विवाद में उलझा रहा। पुरकाजी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।


हिस्ट्रीशीटर मोनू की हत्या में नामजद था सुखजिंदर
मामले को एक वर्ष पूर्व गांव में हुई हिस्ट्रीशीटर मोनू की हत्या की रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। गांव में 11 सितंबर 2025 को हिस्ट्रीशीटर की हत्या के मामले में सुखजिंदर को नामजद किया गया था। इसी साल मार्च में वह हाईकोर्ट से जमानत पर बाहर आया था। हिस्ट्रीशीटर की हत्या में 25 नवंबर को गवाही भी होनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed