फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Saurabh and Aarti champions in badminton singles competition

Muzaffarnagar News: बैडमिंटन के एकल मुकाबले में सौरभ और आरती चैंपियन

Tue, 02 Jul 2024 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Saurabh and Aarti champions in badminton singles competition
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में टीचर्स बैडमिंटन लीग सीजन-2 में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दमखम दिखाया। पुरुष एकल में सहारनपर के सौरभ गुप्ता और महिला एकल में आरती ने जीत हासिल की। विजेताओं को सम्मानित किया गया।
टीचर्स बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा संजय कुशवाहा और बीएसए शुभम शुक्ला ने फीता काटकर किया। पहला मैच आयोजन समिति के अध्यक्ष सचिन राठी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला के बीच खेला गया।
विज्ञापन

बीएसए शुभम शुक्ला ने बताया कि पुरुष एकल मुकाबले में सहारनपुर के सौरभ गुप्ता, पुरुष डबल में मुजफ्फरनगर के अमित सहरावत व लोकेश वर्मा ने जीत हासिल की। इसके अलावा महिला एकल में सहारनपुर की आरती, महिला डबल में शामली की आरती और योगेश ने विजयी पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मिश्रित डबल में बुलंदशहर के मनोज व बरखा की जोड़ी विजयी रही। बीएसए ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डायट प्रवक्ता राजीव चौहान, पंकज वशिष्ठ, जिलाध्यक्ष बालेंद्र, जोगिंदर, राखी चौधरी और दीपा रावत मौजूद रहे। प्रतियोगिता में सुकेश, सचिन राठी, कपिल तोमर, रूपक राणा, जय गिरि गोस्वामी, मेहकार तोमर, सर्वेश चौधरी, अभिषेक त्यागी का सहयोग रहा।

-----------
इनसेट
इन जिलों के खिलाड़ी हुए शामिल
प्रतियोगिता में सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बुलंदशहर और बागपत के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। पुरुष वर्ग में 30 से 40, 40 से 45, 45 से 50 प्लस और और महिला वर्ग में अंडर-35 व 35 प्लस वर्ग की खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed