फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Satta Ka Sangram What is t election atmosphere like in Charthawal assembly constituency?

सत्ता का संग्राम: चरथावल विधानसभा में कैसा है चुनावी माहौल? महिला, युवा और ग्रामीणों ने खुलकर कही अपनी बात

Tue, 25 Aug 2026 01:45 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 25 Aug 2026 01:45 PM IST
सार

Satta Ka Sangram: अमर उजाला की टीम 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश के हर जिले का दौरा कर रही है। इस दौरान टीम 'सत्ता का संग्राम' अभियान के तहत जनता का मूड जानने के लिए चरथावल पहुंची। जहां ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं ने बातचीत में रोजगार, विकास, सुरक्षा, शिक्षा और स्थानीय समस्याएं गिनवाईं।

विज्ञापन
Satta Ka Sangram What is t election atmosphere like in Charthawal assembly constituency?
चरथावल विधानसभा से ग्राउंड रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। सभी राजनीतिक दल अपनी चुनावी तैयारियों में जुटे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लगातार भाजपा तीसरी बार सत्ता में वापसी का प्रयास कर रही है। वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के बाद समाजवादी पार्टी भी सत्ता में लौटने का दावा कर रही है। क्षेत्रीय दल भी अपने सियासी समीकरण मजबूत करने में लगे हैं। 

विज्ञापन


आगामी चुनाव में जनता का मूड जानने के लिए अमर उजाला की टीम मुजफ्फरनगर जिले की चरथावल विधानसभा पहुंची। यह टीम चरथावल विधानसभा क्षेत्र में 'सत्ता का संग्राम' अभियान के तहत पहुंची है। जहां स्थानीय लोगों ने विभिन्न मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी। इनमें विकास, चिकित्सा, रोजगार, सुरक्षा, मंडी, शिक्षा और सड़क प्रमुख थे। सफाई और अन्य स्थानीय समस्याएं भी चर्चा का विषय रहीं। लोगों से पिछले पांच वर्षों में क्षेत्र में हुए बदलावों पर बात की गई। आगामी चुनाव में उनकी प्राथमिकताओं को लेकर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन


चरथावल की जनता ने गिनाईं समस्याएं, बताए क्या हैं असल मुद्दे
स्थानीय लोगों से बातचीत की। नब्ज़ टटोलने की कोशिश की। आखिर उत्तर प्रदेश की जनता का मूड क्या है? क्या 2027 को लेकर उनके मुद्दे हैं? क्या वो अपने विधानसभा क्षेत्र को लेकर सोच रहे हैं? और किन मुद्दों पर वो अपना विधायक चुनने वाले हैं? स्थानीय निवासी लोकेश ने बताया कि विधायक चुनने वाले हैं। गांव की समस्या समाधान हो जितना गांव लगता है आपका? गांव शैतपुरा खुर्द है गांव की समस्या छोटी-छोटी समस्या है। गांव के बेरोजगारों को नौकरी मिले। स्थानीय ग्रामीण भीमसेन ने जाति मुद्दे पर कहा कि इस सरकार में सुरक्षा का तो पूरा बढ़िया इलाज कर दिया। हम और रास्तों का भी पूरा बेहतरीन इलाज कर दिया। रास्ते भी ठीक कर दिए। पहले गाड़ी चलती थी गड्ढों में। मेंटेनेंस इतना आता था। तेल ज्यादा फकता था। अब टाइम ज्यादा लगता था। अब तो इधर बैठो। उधर 10 मिनट में मुजफ्फरनगर पहुंच जाए। पहले एक घंटा लग जाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां सुने पूरी बातचीत


चरथावल में कितनी सुरक्षित हैं महिलाएं?
उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भाग में यानी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में और चरथावल विधानसभा क्षेत्र चरथावल विधानसभा क्षेत्र के कुछ लोग हमारे साथ मौजूद हैं। इनसे जानेंगे, समझेंगे, बात करेंगे कि आखिर इस बार विधानसभा चुनाव में विधान के विधानसभा क्षेत्र में अपने विधायक को चुनते हुए चरथावल के लोग क्या सोचेंगे? किन मुद्दों को दिमाग में रखेंगे? चरथावल विधानसभा में कानून व्यवस्था कैसी है। इसको लेकर स्थानीय महिला कुसुमलता ने बताया कि पहले यहीं सोचेंगे कि जो भी हमारे हित में होगा। महिलाओं के हित में भी होना चाहिए। पार्टी चाहे कोई भी हो। विधायक जो भी बने। जो बसकी समस्याओं को समझे। जो समस्याओं का निवारण करे। स्थानीय ग्रामीण आबाद अली त्यागी ने बताया कि विकास के कार्यों में तो चरथावल को अग्रणी मानता हूं। आने वाली सरकार कोई भी हो। एक तो हम मुद्दा इस चरथावल अपनी विधानसभा की बात मैं करता हूं कि हमको इस विधानसभा में कभी पहले हिंदू-मुस्लिम हुआ और न होगा न इस आधार पर वोट पड़ती। हम अब से पहले भी इसी आधार पर उठते हैं कि यहां विकास हो। भले ही वह विकास हमारी भाजपा की सरकार के थ्रू हो रहा। यह भी बहुत बड़ी हमारे लिए उपलब्धि है। केंद्र में सरकार और यूपी में सरकार है। वो जो कहते हैं कि डबल इंजन की सरकार है। 

यहां सुने पूरी बातचीत


चरथावल विधानसभा में क्या है विकास की रफ्तार
चरथावल विधानसभा क्षेत्र मुजफ्फरनगर जिले में आता है। टीम ने यहां के लोगों से बातचीत की। इनमें किसान भी शामिल रहे, व्यापारी भी शामिल रहे। समझने की कोशिश की आखिर क्या कुछ मुद्दे हैं। चरथावल में विधायक चुनते समय जनता अपने दिमाग में किन मुद्दों को रखने वाले हैं। स्थानीय नागरिक अर्पित त्यागी ने बताया कि इस वक्त तो सारा काम अच्छा ही चल रहा है। पहली बार वोट डाला है। स्थानीय नागरिक मोहम्मद कलीम ने कहा कि रोड भी अच्छी हैं। सारी सुविधाएं हैं। इधर-उधर जाते हैं तो बेफिक्र आते हैं। अच्छा काम कर रहे हैं। फिलहाल तो ऐसा ही काम हो रहा है। स्थानीय निवासी भारत त्यागी ने बताया कि नतीजे तो स्पष्ट है कि इस बार भी भाजपा की सरकार आएगी। यहां सुरक्षा व्यवस्था ठीक है। पहले तो किसान हो या व्यापारी कहीं भी निकल नहीं सकते थे। अब शांति है। अब और पहले की सरकार में बहुत अंतर है। पहले गुंडागर्दी थी। अब विधायक के पास, एमपी के पास काम लेकर जाओ तो पारदर्शिता से काम होता था। 

यहां सुने पूरी बातचीत


चरथावल में विधायक के काम से कितने खुश हैं लोग?
आखिर उत्तर प्रदेश की जनता क्या सोच रही है? उत्तर प्रदेश की जनता के मन में क्या है? क्या उम्मीदें उत्तर प्रदेश की जनता को थी और क्या उम्मीदें सिर्फ उम्मीदें बनकर रह गई। कौन सी उम्मीदें उत्तर प्रदेश की जनता की पूरी हो चुकी हैं? जिसको लेकर हम चरथावल विधानसभा पहुंचे। जहां स्थानीय लोगों ने अपनी बात रखी। स्थानीय निवासी श्रीराम गुप्ता ने बताया कि विधायक को मतदाता ही चुनेंगे। हम तो यही चाहते हैं योगी ही यूपी का उद्धार कर सकते हैं। जो आपस में प्यार का माहौल लेके आए हैं वो योगी की एक मिसाल है। पहली सरकार में सपा-बसपा में झगड़े होते थे। हिंदू-मुस्लिम होता था। जब से योगी ने शासन लिया है। कोई हिंदू-मुस्लिम नहीं। स्थानीय युवा वरुण त्यागी ने बताया कि अभी तो यहां पर ऐसा हमें कुछ लग नहीं रहा। किसी को त्यागे, किसी को अपनाएं। क्योंकि हमें तो कोई कैंडिडेट इस लेवल का लगता नहीं कि जिसने यहां विकास किया हो। पहले किसी उम्मीदवार ने विकास नहीं किया। प्रशांत त्यागी ने बताया कि  जब कोई जनप्रतिनिधि चुना जाए चाहे वो सत्ता पक्ष का हो, चाहे विपक्ष का हो। वो सबका होता है। विधायक हो, चाहे सांसद हो, फिलहाल हमारे यहां विधायक और सांसद साहब जो हैं वो समाजवादी पार्टी से से हैं।

यहां सुने पूरी बातचीत


चरथावल विधानसभा में युवाओं के अपने मुद्दों पर की बात
स्थानीय युवा सौरभ कुमार ने बताया कि मैं चरखाल का ही निवासी हूं। रही बात विधानसभा क्षेत्र की कि जैसे कि पहले से ही देखते आ रहे हैं। कहीं पर जाकर के कुछ झूठे वादे होते हैं या इस तरह का कि लोगों के मन में भ्रम फैलाया जाता है। ऐसा ना हो। जो भी कार्य हो प्रॉपर तरीके से हो। युवाओं के बारे में युवाओं के हक के बारे में उसको सोचा जाए। उस कार्य को करा जाए। दूसरा हमारे जो क्षेत्र है या हमारा मतलब जिस तरह का हमारा विधानसभा का क्षेत्र है। निशु ने बातचीत में बताया कि महिला सुरक्षा, शिक्षा, चिकित्सा सभी मुद्दे हैं। ये सारे ही रहेंगे क्योंकि फर्स्ट प्रायोरिटी हमारे लिए गर्ल्स के लिए होती है। सबसे पहले सेफ्टी होनी चाहिए। आजकल नारा तो चल रहा है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ। गवर्नमेंट ऐसी होनी चाहिए जो इस चीज को भी सपोर्ट करें। दूसरी बात सिक्योरिटी कि हम नाइट में भी बाहर निकल सके। 

यहां सुने पूरी बातचीत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed