फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sarvkhaap Minister Ch. 125th birth anniversary of Kabul Singh celebrated

Muzaffarnagar News: शाहपुर - सर्व खाप मंत्री चौ. कबूल सिंह की 125वीं जयंती मनाई

Sun, 19 Nov 2023 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 19 Nov 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Sarvkhaap Minister Ch. 125th birth anniversary of Kabul Singh celebrated
गांव सोरम में सर्वखाप मंत्री स्व0 चौधरी कबूल सिंह की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते ख
- क्षेत्र के ऐतिहासिक गांव सोरम में जुटे सभी खापों के चौधरी
विज्ञापन

- सर्व खाप मंत्री के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया गया
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। गांव सोरम में सर्व खाप मंत्री स्व. चौ. कबूल सिंह की 125वीं जयंती पर विशाल यज्ञ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सभी खाप के चाैधरी पहुंचे और सर्व खाप मंत्री के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया।

क्षेत्र के ऐतिहासिक गांव सोरम में सर्व खाप मंत्री स्व. चौधरी कबूल सिंह की 125 वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में आधुनिक भीम ब्रह्मचारी विश्वपाल जयंत पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि सर्व खाप मंत्री चौधरी कबूल सिंह एक महान विचारक व चिंतक थे। उन्होंने समाज को जोड़ने का कार्य किया। देशवाल खाप के चौधरी शरणवीर सिंह ने कहा कि कबूल सिंह ने जीवन पर्यंत समाज हित के कार्य किए। उनके जीवन परिचय पर एक पुस्तक लिखी जानी चाहिए। साथ ही जयंती के मौके पर समाज के होनहार युवाओं को सम्मानित किया जाए।
विज्ञापन

अहलावत खाप के चौधरी गजेंद्र सिंह अहलावत ने कहा कि कबूल सिंह ने समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने का संदेश दिया। बेनीवाल खाप के चौधरी अमित बेनीवाल, सर्वखाप मंत्री चौधरी सुभाष बालियान ने कबूल सिंह के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इससे पूर्व यज्ञ आयोजित किया गया। यजमान सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान व यज्ञ ब्रह्मा सुरेंद्र सिंह आर्य रहे। इसके उपरांत चौधरी कबूल सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजपाल सिंह बालियान व संचालन भाजपा नेता यशपाल सिंह बालियान ने किया। कार्यक्रम में पंवार खाप के चौधरी धर्मवीर सिंह, बुड़ियान खाप के चौधरी सचिन कुमार, चौधरी चरण सिंह टिकैत, गांव प्रधान करणवीर सिंह, सत्यवीर सिंह सेक्रेटरी, बबलू बालियान, रतन सिंह, भूपेंद्र चौधरी, संजय बालियान, बिजेंद्र देशवाल, शोभाराम, जितेंद्र बालियान, मास्टर विक्रम सिंह, उमेश बालियान, विकास बालियान व ब्रह्मपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed