फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sarvakhap's panchayat was not called in Bhokarheri: Subhash Balyan

भोकरहेड़ी में नहीं बुलाई गई सर्वखाप की पंचायत : सुभाष बालियान

Fri, 11 Nov 2022 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Sarvakhap's panchayat was not called in Bhokarheri: Subhash Balyan
मुजफ्फरनगर ::::: सुभाष बालियान, सर्वखाप मंत्री। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भोकरहेड़ी में 13 नवंबर को होने वाली पंचायत के नाम को लेकर विवाद शुरू
विज्ञापन

पंचायत को सर्वखाप पंचायत के नाम देने पर जताया गया एतराज
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। भोकरहेड़ी में 13 नवंबर को होने वाली पंचायत के नाम को लेकर विवाद शुरू हो गया है। सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान ने कहा कि सर्वखाप पंचायत नहीं बुलाई गई है। अगर कोई पंचायत कर रहा है तो उसे पहले अनुमति लेनी चाहिए। बिना अनुमति के पंचायत को सर्वखाप का नाम देना गलत है।
शुक्रवार को सोरम सर्वखाप के मंत्री सुभाष बालियान ने पत्रकारों को बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि भोकरहेड़ी में कुछ लोग सर्वखाप के नाम से पंचायत बुला रहे हैं, यह गलत है। सर्व खाप पंचायत के नाम पर जब कोई पंचायत बुलाई जाती है तो उसके लिए सर्वखाप मंत्री से अनुमति ली जाती है। इसके बाद समाज हित और सुधार के मुद्दों के बारे में चर्चा कर एक प्रस्ताव तैयार किया जाता है , जिसे सर्वखाप पंचायत में रखा जाता है। मगर, भोकरहेडी़ में 13 नवंबर को आयोजित की जाने वाली पंचायत के लिए न तो कोई अनुमति ली गई है और न ही कोई प्रस्ताव तैयार कराने के लिए सुझाव लिया है। इसलिए यह पंचायत सर्वखाप पंचायत नहीं है।
विज्ञापन

पंचायत की तैयारियां शुरू
मोरना। कस्बा भोकरहेड़ी में 13 नवंबर को सर्वखाप भाईचारा पंचायत के आयोजन को लेकर तैयारियां आरंभ हो गई हैं। पंचायत आयोजन कमेटी के प्रेस प्रवक्ता रामबीर सिंह ने बताया कि आगामी पंचायत में परिचय के बाद आपसी भाईचारा बढ़ाने और सामाजिक विषयों को लेकर चर्चा की जाएगी। जाट समाज के सामाजिक उत्थान, उच्च शिक्षा, युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त करने, समाज के विकास की रूपरेखा बनाने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed