फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sardar Patel's birth anniversary celebrated as National Unity Day in schools

स्कूलों में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई सरदार पटेल की जयंती

Mon, 31 Oct 2022 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Sardar Patel's birth anniversary celebrated as National Unity Day in schools
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रैली निकालते राष्ट्रीय कैड? - फोटो : DEVBAND
देवबंद। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस उपलक्ष्य में छात्रों ने रैली निकालकर समाज के नागरिकों को परस्पर एकता, प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया।
विज्ञापन

दून वैली पब्लिक स्कूल में एसडीएम संजीव कुमार ने फीता काटकर, नारियल तोड़कर व हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्रों को बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश के विभिन्न राज्यों को एक साथ लाने के लिए अथक प्रयास किए थे। चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता और प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. गौरव बालियान ने बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने ऐसा रास्ता दिखाया कि आज भारत विश्व में एक मजबूत राष्ट्र के रूप में पहचाना जाता है। इस दौरान सरदार पटेल के जीवन से संबंधित प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। छात्रों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री रामकृष्ण योगाश्रम इंटर कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य अरुण गोयल, राधेश्याम राणा व ममता वर्मा ने छात्रों को अखंड भारत को एकता के सूत्र में बांधने का संकल्प दिलाया। राष्ट्रीय एकता दौड़ रैली को प्रधानाचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर तरुणा, मोनिका, माधुरी, गरिमा, प्रियांशु, अभिषेक व कुणाल कोहली आदि रहे।
भायला पीजी कॉलेज में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने छात्रों को राष्ट्रहित में कार्य करने, समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने, भ्रष्टाचार, नशाखोरी, अनुशासन और पर्यावरण को संरक्षित रखने की शपथ ग्रहण कराई। कार्यक्रम में अध्यक्ष श्याम कुमार रावत, सचिव कंवरपाल सिंह व प्राचार्य बीएस यादव ने छात्रों से देश को आगे बढ़ाने में सहयोग देने का आह्वान किया।

बीआरएस कॉलेज में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का बलिदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सचिव जनार्दन दास त्यागी दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित कर विचार रखे। इस मौके पर अरुण कुमार, निधि त्यागी, गौरव शर्मा, डॉ. ज्योति, वैशाली व मधु आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed