फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sanjayvir, Chairman of Sugarcane Committee Titavi

हमारा नंबर दो का गन्ना लो...

Wed, 11 Dec 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Sanjayvir, Chairman of Sugarcane Committee Titavi
हमारा नंबर दो का गन्ना लो...
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिस तरह दो साल पहले मिल ने गन्ने की नंबर दो में खरीद की इसी तरह खरीद करों नहीं तो हम मिल के कांटे नहीं चलने देंगे। गन्ना समिति तितावी के चेयरमैन संजयवीर ने उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी के जीएम को यह चेतावनी दी है।
प्रदेश सरकार ने इस बार किसानों का समस्त डाटा ऑनलाइन कर दिया है। पर्ची भी कंप्यूटर से ही जारी की जा रही है। ऐसी स्थिति में गन्ना समितियों और चीनी मिलों का नंबर दो में गन्ना खरीदने का खेल काफी हद तक कम हो गया है। ऐसे में वे लोग भी बिलबिला गए हैं जो इस सिस्टम में लाभ उठा रहे थे। तितावी गन्ना समिति के चेयरमैन संजयवीर का ताजा मामला सामने आया है। चेयरमैन अपनी समिति के अंतर्गत आने वाली चीनी मिलों पर लगातार दबाव बना रहे हैं। उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी के अध्यासी की ओर से डीसीओ को एक पत्र दिया गया है। पत्र में कहा कि गन्ना समिति तितावी के चेयरमैन संजयवीर ने उनके जीएम केन को सात दिसंबर को अपने आवास पर बुलाया। वहां उनके अलावा दो लोग और बैठे थे। उप महाप्रबंधक गन्ना से प्रत्येक दिन अवैध गन्ना खरीद के लिए मिल प्रबंधन से वार्ता कर व्यवस्था बनाने के लिए दबाव बनाया। हमारे हिसाब से नहीं चले तो प्रत्येक दिन मिल कांटों पर जाकर घटतौली निरीक्षण लिखा जाएगा। मुख्यालय पर बात करने को कहकर जीएम गन्ना वहां से निकल आए। इस तरह के दबाव में इमानदारी में व्यवस्था बनाए रखना मुश्किल हो रहा है। यह गंभीर मामला है इसका संज्ञान लिया जाना जरूरी है।
विज्ञापन

दो वर्ष पहले पूरा स्टाफ हटाया गया
गन्ना समिति, मिल स्टाफ की मिलीभगत से वर्ष 2015-16 और 2016-17 में अवैध रूप से गन्ने की खरीद की गई। मामला खुला तो मिल मालिक ने जीएम सहित पूरा स्टाफ हटा दिया था। जीएम केन सइम अंसार का कहना है कि गन्ना समिति के चेयरमैन अब भी पहले जैसी व्यवस्था चाहते हैं। अब यह संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारे पास पर्याप्त सबूत
मुजफ्फरनगर। हमारे पास संजयवीर के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। डीसीओ को हम सबूत सौंप रहे हैं। - सईम अंसार, जीएम केन, उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी
उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी के अध्यासी का पत्र उन्हें मिल गया है। मामला गंभीर है। इस मामले में मिल से गन्ना समिति चेयरमैन के खिलाफ सबूत मांगे गए हैं। सबूत मिलते ही गन्ना विभाग के एक्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी। - डॉ आरडी द्विवेदी, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed