फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sanitation workers stage protest at Mayor's camp office

Muzaffarnagar News: सफाई कर्मचारियों का महापौर कैंप कार्यालय पर धरना प्रदर्शन

Wed, 20 May 2026 09:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 20 May 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers stage protest at Mayor's camp office
वेतन बढ़ाने समेत कई मांगों को लेकर विरोध जताया, अपर नगर आयुक्त के आश्वासन पर पांच दिन टाला धरना
विज्ञापन

फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। अस्थायी कर्मचारियों ने वेतन बढ़ाने समेत कई मांगों को लेकर बुधवार को सूरजकुंड स्थित महापौर के कैंप कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा कर नारेबाजी शुरू कर दी। महापौर ने स्वास्थ्य वरिष्ठ प्रभारी एवं अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी को मौके पर बुलाया। कर्मचारियों का आरोप है कि नियमों को ताक पर रखकर कर्मचारियों का वेतन नहीं बढ़ाया गया। अपर नगर आयुक्त ने समाधान करने का आश्वासन दिया, इस पर कर्मचारियों ने पांच दिन के लिए धरना स्थगित कर दिया।

नगर निगम के अस्थायी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दिनेश सूद के नेतृत्व में काफी संख्या में महापौर के कैंप कार्यालय पहुंचे और वहां धरना देकर बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। आरोप लगाया कि निगम के अफसरों द्वारा लगातार आश्वासन देकर कर्मचारियों की मांग को टाला जा रहा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों का वेतन और श्रम कानून का पालन नहीं किया तो वे आंदोलन करेंगे। कर्मचारियों ने पहले महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने मुलाकात की। महापौर ने पांच दिन बाद उप श्रमायुक्त की मौजूदगी में बैठक कराने का आश्वासन दिया है। महापौर और अपर नगर आयुक्त द्वारा आश्वासन देने पर कर्मचारियों ने आंदोलन स्थगित कर दिया। इस दौरान विनोद कुमार, रवींद्र कुमार, शिवकुमार, राजकुमार तन्हा, लोकेश टंडन, कमल मनोठिया, दीपक मनोठिया, रवींद्र बैरागी, दिनेश लोहरे, नवीन गहरा, अरुण चिनॉय, मधु चौधरी सहित कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed