फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sanitation workers removed BKU workers sitting on strike

Muzaffarnagar News: धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ताओं को सफाईकर्मियों ने हटाया

Tue, 16 Jul 2024 04:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers removed BKU workers sitting on strike
खतौली। नगर में सफाई व्यवस्था, पथ प्रकाश और नाला सफाई की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने पालिका कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। कुछ देर बाद सफाई कर्मचारी भी धरनास्थल पर पहुंच गए और कार्यकर्ताओं को जबरन उठा दिया। गद्दे फेंके जाने का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

नगर की समस्याओं को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका पहुंच कर ईओ कार्यालय के बाहर धरना देकर बैठ गए। नगर अध्यक्ष राकेश चौधरी ने कहा कि कांवड़ यात्रा शुरू होने जा रही है, मगर नगर पालिका की सफाई व्यवस्था लचर है। उधर, धरने पर पहुंचे सफाई कर्मचारियों ने नाराजगी जताई। धरने पर बिछाए गए गद्दे उठाकर फेंक दिए, जिसका वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद भाकियू कार्यकर्ता मौके से चले गए। धरने पर प्रमोद अहलावत, रोशन पंडित, प्रमोद कुमार, भारतवीर आर्य, रमीज अहमद, फहीम, मुस्तकीम, शादाब, शाह आलम, राशिद, शाकिर, अनीस, दीपक प्रधान, मुजम्मिल राना, जुल्फकार मौजूद रहे।
विज्ञापन

टिकैत परिवार ने हमेशा सम्मान किया : वाल्मीकि
सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर धामा वाल्मीकि का कहना है कि भाकियू नगर अध्यक्ष राकेश चौधरी सफाई कार्य को लेकर बिना वजह पालिका में धरना प्रदर्शन कर रहे थे। नगर में सफाई कार्य सुचारू चल रहा है। टिकैत परिवार ने कभी सफाई कर्मियों को परेशान नहीं किया है। हमेशा मंच के माध्यम से कर्मचारी हित की बात को उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों के खिलाफ नहीं था धरना : अहलावत
भाकियू जिला उपाध्यक्ष प्रमोद अहलावत का कहना है कि नगर पालिका सफाई कर्मियों को गलतफहमी हो गई थी। धरना सफाई कर्मियों के खिलाफ नहीं था। नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ धरना दिया गया था।


पहले समस्या बतानी चाहिए थी : ईओ
नगर पालिका ईओ राकेश कुमार जायसवाल का कहना है कि भाकियू कार्यकर्ताओं ने उनको कोई समस्या नहीं बताई थी। वह अचानक ही आकर धरने पर बैठ गए थे। नगर में सफाई और पथ प्रकाश व्यवस्था ठीक है। इसकी कोई शिकायत नहीं है।
---------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed