{"_id":"648b22846320c80f6e046866","slug":"sangeet-som-reached-bhupkhedi-board-will-be-installed-only-after-taking-permission-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-1835-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: संगीत सोम पहुंचे भूपखेड़ी, अनुमति लेकर ही लगेगा बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: संगीत सोम पहुंचे भूपखेड़ी, अनुमति लेकर ही लगेगा बोर्ड
विज्ञापन
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के चित्र वाला बोर्ड लगाने के मामले में लोगों को समझाया
संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। राजपूत समाज के युवाओं की ओर से वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के चित्र वाला बोर्ड लगाने के मामले में सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम बृहस्पतिवार को गांव भूपखेड़ी पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाया। प्रशासन से विधिवत अनुमति लेकर ही बोर्ड लगाने की बात कही।
सोमवार की रात राजपूत समाज के कुछ युवाओं ने महाराणा प्रताप का चित्र लगे एक बोर्ड को भूपखेड़ी गांव के बाहर स्थापित कर दिया था। एसडीएम खतौली सुबोध कुमार एवं सीओ बुढ़ाना विनय कुमार गौतम ने मौके पर पहुंचकर राजपूत समाज के लोगों से वार्ता की थी। प्रशासन से अनुमति के पश्चात ही बोर्ड लगाने की बात कही थी। जिस पर सभी लोग सहमत हो गए थे।
मगर, मंगलवार की रात एक बार फिर कुछ युवाओं ने उसी बोर्ड को पुनः लगा दिया था। इसके पश्चात एसडीएम खतौली सुबोध कुमार एवं सीओ बुढ़ाना विनय कुमार गौतम ने एक बार फिर पुलिसबल के साथ गांव पहुंचकर राजपूत समाज के लोगों को समझाया था। मगर, युवाओं के विरोध के चलते पुलिस बोर्ड को उखाड़ कर थाने ले आई थी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम भूपखेड़ी गांव पहुंचे और राजपूत समाज के संभ्रांत व्यक्तियों एवं युवाओं को एकत्रित कर उनसे वार्ता की। पूर्व विधायक ने राजपूत समाज के लोगों से स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रशासन से अनुमति लेने के पश्चात ही बोर्ड को लगाया जाएं।