फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sangeet Sarita Music Center Gandhi Colony

गूंजे देशभक्ति के तराने, झूमे श्रोता

Mon, 09 Mar 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Sangeet Sarita Music Center Gandhi Colony
होलिकोत्सव कार्यक्रम में सामूहिक गीत प्रस्तुत करते पंडित दिलीप मिश्रा एवं प्रतिभागी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
गूंजे देशभक्ति के तराने, झूमे श्रोता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। संगीत सरिता म्यूजिक सेंटर गांधी कॉलोनी द्वारा आयोजित होलिकोत्सव एक सांस्कृतिक संध्या में युवा कलाकारों ने गीत-संगीत से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, सौहार्द का संदेश दिया। शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। पंडित दिलीप मिश्रा ने सरस्वती वंदना एवं निधि रानी ने वंदेमातरम् की प्रस्तुति दी। कलाकार प्रियंका गर्ग, पारुल गर्ग, सुगंधा, विमला देवी, सिमरन कश्यप, रमन, स्वस्ति बंसल, प्रणव दीक्षित, सक्षम अग्रवाल, श्रीश गर्ग, श्रेयांश नचिकेता, आद्विक गोयल, दिव्यांशु रावत, पलविंदर सिंह, विकास कुमार, वंशिक धीमान, नरेन्द्र शर्मा ने सुरों की छटा बिखेरी। गीतकार हिमांशु तोमर ने मेरे दोस्त किस्सा, अनुज गौतम एवं जायसी ने वादा रहा सनम, आरती ने सजदा, लोकेश शर्मा ने चाहिए थोड़ा प्यार, समक्ष सिंघल ने मैं शायर तो नहीं , संगीता ने पंख होते तो उड़ आती रे, पलविन्दर ने चांदनी एवं अनूप शर्मा ने यारी है ईमान मेरा , गीत गाया। शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति में नीलेश मिश्र एवं विशेष मिश्र ने राग यमन में ख्याल एवं तराना तथा देवांश मलिक ने राग वृन्दावनी सांरग सुनाकर भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम में पंडित ओमकार नाथ मिश्र, राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर, नगर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, उद्यमी सतीश गोयल, आयुष बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा, एनके अरोरा, प्रयागराज से आए आर्टिस्ट इंद्रजीत बोस, डॉ. एमके तनेजा, सुनील पंवार आदि मौजूद रहे। संचालन स्वदेश कौशिक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed