फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sanatan Dharma Sansad at Shuktirtha on December 7

Muzaffarnagar News: सात दिसंबर को शुकतीर्थ में सनातन धर्म संसद

Sat, 29 Nov 2025 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Sanatan Dharma Sansad at Shuktirtha on December 7
मुजफ्फरनगर। संत चंद्रमा ब्रह्मचारी महाराज ने बताया कि सात दिसंबर को शुकतीर्थ के हनुमद्धाम में सनातन धर्म संसद का आयोजन होगा। महामंडलेश्वर, शंकराचार्य, महिला संत और कई हिंदू संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन

हिंदू संघर्ष समिति की ओर से रेशू विहार में पत्रकार वार्ता की गई। समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशू ने कहा कि सनातन धर्म संसद का शुभारंभ शंख वादन और मंत्रोच्चार के साथ रविवार को सुबह 10 बजे होगा। इसमें 38 संगठन सहयोग कर रहे हैं। महामंडलेश्वर केशवानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने, गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने, सनातन बोर्ड का गठन करने, जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बनाने, जनपद का नाम लक्ष्मीनगर करने जैसे प्रस्तावों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष अरुण प्रताप ने कहा कि शुकतीर्थ में पहली बार सनातन धर्म संसद का आयोजन होने जा रहा है। क्रांति सेना, शिव सेना शिंदे, अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल, विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय गोरक्षा वाहिनी, हिंदू जागरण मंच मौजूद रहे। समिति के संरक्षक ललित मोहन ने बताया कि धर्म संसद में सीतारमण शास्त्री, स्वामी प्रबोधानंद महाराज, स्वामी प्रेमानंद महाराज, स्वामी विवेकानंद महाराज, यति नर सिंहानंद महाराज समेत अन्य संत शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed