फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Samples of seven people from England

इंग्लैंड से आए सात लोगों के सैंपल लिए

Sat, 26 Dec 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Samples of seven people from England
मुजफ्फरनगर। कोविड वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। 25 नवंबर से अभी तक यूनाइटेड किंगडम (यूके) से दस लोग जिले में पहुंचे हैं। इनमें दो महिलाएं यहां रुकने के बाद वापस लंदन चली गईं। बाकी आठ लोगों में से सात के कोरोना जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लिए है। इनके परिजनों के भी नमूने लिए गए है। सभी को क्वारंटीन किया गया है। सभी की निगरानी स्वास्थ्य विभाग कर रहा है। एक युवक अभी नहीं मिल सका है, जिसकी तलाशने की जिम्मेदारी पुलिस को सौंपी गई है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को लखनऊ से एक गोपनीय पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें बताया कि 26 नवंबर से 20 दिसंबर तक जिले में दस लोग यूनाइटेड किंगडम (यूके) के देशों से आए हैं। इसके बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने उनकी तलाश शुरू की, इनमें छह पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं। जांच में पता चला कि रामराज क्षेत्र की दो महिलाएं यहां आने के बाद फिर से लंदन चली गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इन महिलाओं के परिवार के छह सदस्यों को निगरानी में लेकर क्वारंटीन कर दिया है। बाकी आठ में से सात के कोरोना जांच के लिए नमूने लिए। साथ ही इनके 17 परिजनों के भी सैंपल लिए गए हैं। इनमें एक युवक बुढ़ाना का है, बाकी शहरी क्षेत्र के निवासी है। जबकि आदर्श कालोनी निवासी एक यात्री अभी नहीं मिला है।
विज्ञापन

सीएमओ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि यूके की यात्रा कर 10 लोग जनपद में आए हैं। इनमें दो महिलाएं वापस लंदन चली गईं। बाकी आठ में से सात के सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। इनके परिजनों को होम क्वारंटीन करके निगरानी में रखा गया है। यदि इनकी जांच पॉजिटिव आई तो दूसरे स्ट्रेन की जांच को नमूना पूना लैब को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed