फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sambhalheda-Balipura road started crumbling as soon as it was built

Muzaffarnagar News: बनते ही उखड़ने लगा संभलहेड़ा-बलीपुरा मार्ग

Mon, 16 Jan 2023 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Sambhalheda-Balipura road started crumbling as soon as it was built
ग्रामीणों ने लगाया घटिया निर्माण सामग्री प्रयोग करने का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर। गांव सम्भलहेड़ा से गांव बलीपुरा होते हुए पानीपत खटीमा मार्ग को जोड़ने वाला लिंक मार्ग बनते ही उखड़ने लगा है। मार्ग पर जगह-जगह रोड़ी बिखरी हुई है। दुपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर रहे हैं। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाया है।
संभलहेड़ा गांव को हाईवे से जोड़ने वाला लगभग तीन किलोमीटर लंबा लिंक मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। ग्रामीणों की शिकायत पर इस मार्ग को लोक निर्माण विभाग ने लगभग 20 लाख रुपये की लागत से बनवाया गया। इस लिंक मार्ग का निर्माण कुछ दिन पहले पूरा हो गया। ग्रामीणों का आरोप हैं कि सडक निर्माण में ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। इस कारण यह सड़क जगह जगह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इससे ग्रामीणों में ठेकेदार के प्रति रोष हैं।
विज्ञापन

पूर्व गांव प्रधान अखलाक कुरैशी, पूर्व ब्लाक प्रमुख अनार सिंह रवि, भाजपा नेता नरेन्द्र गर्ग, पुष्पेन्द्र शर्मा, अंकज शर्मा, शाने हैदर, सतीश रवि, देवेन्द्र गर्ग आदि ग्रामीणों ने घटिया सामग्री से बनाई सड़क की जांच करा कर ने की मांग की है। साथ ही ठेकेदार के विरूद्ध काईवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed