{"_id":"65c9291d588ae4bed706392a","slug":"salasar-balajis-grand-procession-will-be-taken-out-on-14-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-116739-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - 14 को निकाली जाएगी सालासर बालाजी की भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - 14 को निकाली जाएगी सालासर बालाजी की भव्य शोभायात्रा
Mon, 12 Feb 2024 01:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 12 Feb 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सालासर बालाजी मंदिर का वार्षिकोत्सव 13 से 15 फरवरी तक मनाया जाएगा। तीनों दिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होंगे। 14 फरवरी को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
एक रेस्टोरेंट में पचैंडा रोड सालासर बालाजी धाम सेवा समिति के पदाधिकारी नवीन गुप्ता, अमित मित्तल, प्रेमपाल सिंह, अर्चित गुप्ता, कार्तिक, हिमांशु, दिनेश, अवनीश सिंघल आदि ने प्रेसवार्ता में बताया कि सालासर बालाजी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा एक फरवरी 2020 को हुई थी। तभी से हर साल सालासर बालाजी का भव्य वार्षिकोत्सव मनाया जाता है। इस साल भी वार्षिकोत्सव 13 से 15 फरवरी तक मनाया जाएगा। पहले दिन 13 फरवरी को ध्वज यात्रा सुबह आठ से हनुमान चौक शामली रोड से शुरू होकर मंदिर पहुंचेगी।
शाम को चार बजे सुंदर कांड का आयोजन होगा। 14 फरवरी को सुबह आठ बजे से शोभायात्रा शुरू होगी जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए मंदिर पर संपन्न होगी। 15 फरवरी को दोपहर में भंडारे का आयोजन होगा। शोभायात्रा में बारह डीजे व चौदह सुंदर झांकियां शामिल रहेगी।