संतों ने कोरोना से बचाव के टीके लगवाए
मोरना। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरना पर संतों सहित वृद्ध ग्रामीणों को कोविड वैक्सीन लगाई गई।
स्वास्थ्य केंद्र मोरना मुजफ्फरनगर में कोविड वैक्सीन लगवाने के बाद शुकतीर्थ शुकदेव आश्रम पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने कहा कि देश को कोराना मुक्त करने के लिए सबको कोविड टीका लगवाना जरूरी है। साथ ही सुरक्षित रहने के लिए कोविड के संबंध में सरकार के आवश्यक दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन भी किया जाए। कोराना को मात देने के लिए चिकित्सकों की सराहनीय भूमिका रही है। चिकित्सक राष्ट्र का गौरव है। कोविड वैक्सीन वैश्विक स्तर पर भारत की महान उपलब्धि है। इस वैक्सीन के आविष्कारक चिकित्सकों के प्रति सभी देशवासी सदैव ऋणि रहेंगे। इस अवसर पर मोरना केंद्र प्रभारी डॉक्टर अर्जन सिंह, डॉक्टर आरडी गौड़, डॉक्टर सुवित, सुमन चौहान की टीम ने संतों सहित ग्रामीणों को भी कोविड टीका लगाया गया। इस दौरान ज्योतिष आचार्य रामस्नेही, कथा व्यास अचल कृष्ण शास्त्री, राजू, दीपक मिश्रा आदि मोजूद रहे।