फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Saints, ex-servicemen and brave women honored

Muzaffarnagar News: संतों, पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सम्मानित किया

Thu, 15 Dec 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Saints, ex-servicemen and brave women honored
शुकतीर्थ स्थित कारगिल बलिदानी स्मारक पर संतों, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों को सम्मानित करते मुख? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोरना। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित कारगिल बलिदानी स्मारक पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था की ओर से झंडा दिवस पखवाड़ा के तहत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान संतों, पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कारगिल बलिदानी मातृ भूमि की रक्षा करते हुए सदा के लिए अमर हो गए। यह बलिदान भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
भाजपा नेता प्रिंस चौधरी ने कारगिल युद्ध में बलिदान हुए खतौली क्षेत्र के गांव फुलत निवासी वीर बलिदानी सतीश कुमार की वीर पत्नी विमलेश देवी, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका बीके प्रवेश बहन, वीर नारी कृष्णा शर्मा, सोहनवीरी, ममता, गुलशन, सलोनी, डिप्पल, स्वामी अशोकानंद महाराज, स्वामी प्रेमानंद महाराज, स्वामी रीतानंद सरस्वती महाराज, रूकमकेश, जयपाल, ईसम सिंह आदि को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। समारोह में केंद्रीय विद्यालय की कक्षा दस की छात्रा वंशिका ने ‘भारत माता के लाल थे वो वीर’ कविता प्रस्तुत की। मातृ भूमि संस्था के सौरभ सिंह ने देश भक्ति से ओतप्रोत शायरी प्रस्तुत की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन सुरेश चंद त्यागी, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राठी, जिलाध्यक्ष अशोक कुमार, संयोजक पूर्व प्रधान नीरज रायल शास्त्री, कैप्टन केपी सिंह, जय प्रकाश त्यागी, मांगेराम फौजी, गुड्डू, ब्रजपाल सिंह, जयचंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed