संत ने कोरोना के अंत के लिए की तपस्या
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। वैश्विक महामारी कोरोना से पूरा विश्व त्रस्त चल रहा है। देश के ग्रामीण इलाकों में भी कोरोना से काफी लोग प्रभावित हो गए हैं। इसी चिंता के चलते टिकौला निवासी संत ने 11 दिनों तक अन्न, जल त्याग कर कोरोना महामारी का अंत करने के लिए तपस्या की।
गांव टिकौला में स्थित शिव मंदिर में तपस्या कर रहे संत ने 11 दिनों तक अन्न, जल त्याग कर कोरोना को समाप्त करने के लिए भगवान से प्रार्थना की थी। सोमवार को तपस्या के 11वें दिन ग्रामीणों ने पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरित किया। संत सुंदर गिरि महाराज ने लोगों से आग्रह किया कि कोरोना महामारी से बचने के लिए सरकार की गाइडलाइन के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति घर से निकलने पर मास्क का प्रयोग करें। प्रतिदिन शरीर को चुस्त रखने के लिए थोड़ा व्यायाम भी अवश्य करें। बाजार से लाई चीजों को ध्यान से उपयोग करें। प्रसाद वितरण में पूर्व प्रधान नाहर सिंह, अमरपाल, अजय, दीपचंद, मुनीराम, मांगेराम, सोनू, सुखबीर, रामेंद्र, रणपाल, ओमपाल, राजकुमार, विपिन कुमार, जितेंद्र आदि का सहयोग रहा।