फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Said Naresh Tikait, this is the real fight of farmers

बोले नरेश टिकैत, ये किसानों की सच्ची लड़ाई है

Wed, 01 Sep 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Said Naresh Tikait, this is the real fight of farmers
मुजफ्फरनगर : जीआईसी मैदान में होने वाली पंचायत के स्थल का निरीक्षण करते भाकियू नेता नरेश टिकैत। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बोले नरेश टिकैत, ये किसानों की सच्ची लड़ाई है
विज्ञापन

चरथावल। संयुक्त किसान मोर्चा की पांच सितंबर को होने वाली किसान महापंचायत की तैयारी को लेकर भाकियू ब्लॉक चरथावल की ब्लॉक में बैठक हुई। मुख्य अतिथि भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी।
चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि नौ महीने किसान दिल्ली बॉर्डर पर धरना दिए हैं। वहां 650 किसान शहीद हो गए, मगर पीएम मोदी ने एक शब्द शहीदों के बारे में नहीं कहे। टिकैत ने कहा कि भाजपा सरकार में कौन जिम्मेदार है, हमें आज तक पता नहीं चला। ये किसानों की सच्ची लड़ाई है, इसलिए ये आंदोलन आज तक जारी है और आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को बिजली दिन में दे रही है, रात को नहीं दे रही है इसके लिए सरकार को हम धन्यवाद करते हैं। जो काम सरकार ठीक करती है उसको हम ठीक कहेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान लाटियान खाप चौधरी वीरेंद्र सिंह, पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारुखी, राजू अहलावत, विकास शर्मा, विपिन मेहंदीयान, संजय त्यागी, आलोक, मनोज, दुष्यंत, मनोज, प्रभात बालियान, ताजीम, राजेंद्र, कुलदीप त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव और किसान ही असली भारत का दर्पण
मुजफ्फरनगर। आंदोलन जन कल्याण के संयोजक प्रमोद कुमार ने कहा कि गांव और किसान बिना विकास की कल्पना अधूरी है।
नावला में कुलदीप त्यागी के आवास पर हुई सभा में किसानों को संबोधित करते हुए प्रमोद कुमार ने कहा कि समावेशी विकास के लिए किसी भी सरकार द्वारा किसानों की अनदेखी ठीक नहीं है। किसानों का आक्रोश शांत करने के लिए सरकार तत्काल गन्ना भुगतान सुनिश्चित करने और आगामी सीजन के लिए गन्ना खरीद मूल्य की घोषणा करे। बुढ़ाना चीनी मिल द्वारा किसानों का भुगतान न करना हास्यास्पद है। पंजाब सरकार द्वारा 310 से 360 रुपये गन्ना मूल्य तय करने के निर्णय से यह साबित होता है कि सरकारें चुनाव आने पर ही जगती हैं। इस दौरान बिजा त्यागी, सत्य प्रकाश त्यागी, राम कुमार त्यागी, सुरेश त्यागी, रोशन त्यागी, राजल त्यागी, संदीप त्यागी, रवि त्यागी, नसीम, मदन पाल, नरेश कश्यप, महेश, जयप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed