{"_id":"61bf79933119d05a2a3282a8","slug":"saffron-city-in-bravery-movement-muzaffarnagar-news-mrt569819824","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौर्य संचालन में भगवामय हुआ शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौर्य संचालन में भगवामय हुआ शहर
विज्ञापन
नगर में शौर्य संचलन निकालते विहिप के पदाधिकारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौर्य संचलन में भगवामय हुआ शहर
मुजफ्फरनगर। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने गीता जयंती पर शहर के मुख्य मार्गो पर शौर्य संचालन किया। जनपद के सैकड़ों युवा हाथों में भगवा ध्वज लेकर शामिल रहे। इस अवसर पर पूरा शहर भगवामय हो गया।
विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता एसडी इंटर कॉलेज के मैदान में एकत्र हुए। यहां बजरंग दल के केंद्रीय मंत्री अवनीश ने शौर्य संचालन कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। शौर्य संचालन एसडी इंटर से शुरू होकर प्रकाश चौक, महावीर चौक, मीनाक्षी चौक, शिवचौक, भगत सिंह रोड, हनुमान चौक, बकरा मार्केट से नावल्टी चौक होते हुए वापिस एसडी इंटर पर संपन्न हुई। संचालन में युवा कार्यकर्ता अपने हाथों में भगवा ध्वज लिए हुए थे। रास्ते में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा भी हुई। सैकड़ों युवाओं ने इस शौर्य संचालन में भाग लिया। कार्यक्रम में जिला प्रचारक निपेंद्र, नगर प्रचारक ऋषभ, चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, विहिप जिला संगठन मंत्री अनूप, डॉ चंद्रमोहन शर्मा, विभाग अध्यक्ष ललित माहेश्वरी, जिला मंत्री सोहनवीर, जिला संयोजक बजरंग दल पुनीत, पीयूष राणा, नितिन त्यागी, जिला प्रचार प्रमुख भूपेंद्र, अजय, पंकज दीप, मोहित, रजत शर्मा, रवि, युगांतर पुंडीर, विकास अग्रवाल, विक्रांत खटीक, मनीष बंसल, मोहित बंसल आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता आलोक स्वरूप एवं संचालन भूपेंद्र सिंह ने किया।
पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था
विहिप के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ पर रहा। शिवचौक सहित सभी मुख्य चौराहों और मार्गों पर पुलिस तैनात रही। शौर्य संचालन के साथ भी पुलिस की व्यवस्था रही।

नगर में शौर्य संचलन निकालते विहिप के पदाधिकारी और कार्यकर्ता।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

कलेक्ट्रेट में धरना देते काग्रेस फिशरमैन के कार्यकर्ता।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन