फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Safety of Kawand Travel

अमरनाथ आतंकी हमले के बाद कांवड़ यात्रा की चौकसी बढ़ी

Wed, 12 Jul 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 12 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Safety of Kawand Travel
कांवड़ मार्ग पर चैकिंग करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
कांवड़ यात्रा को लेकर इंटेलीजेंस द्वारा शासन को भेजे गए इनपुट के बाद जनपद में कांवड़ यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। अब कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराना पुलिस-प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है।
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था के तहत ही पुलिस ने शहर और कस्बों में बीते दो-तीन माह के भीतर आए  किरायदारों का सत्यापन करना शुरू कर दिया है। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने इलाके के सभी नए किरायदारों का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को शहर के तीनों थाना क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर किराएदारों की जांच और सत्यापन का अभियान चलाया गया।      
विज्ञापन


विश्व की सबसे बड़ा धार्मिक पर्व बन गई कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है। इसी दौरान जनपद का आतंकवादी संदीप शर्मा कश्मीर में पकड़ा गया। उसी रात कश्मीर में आतंकवादियों ने अमरनाथ तीर्थ यात्रियों की बस पर हमला किया, जिसमें सात तीर्थयात्री मारे गए। कांवड़ यात्रा के दौरान दोनों घटनाएं होने के बाद इंटेलीजेंस ने शासन को रिपोर्ट देकर कांवड़ यात्रा की सुरक्षा बढ़ाने की बात कही है। क्योंकि मुजफ्फरनगर से बड़ी संख्या में कांवड़िये होकर गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे भी इस यात्रा पर हमेशा से ही आतंकी खतरा बना रहता है, जिसके चलते कांवड़ यात्रा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाती है। इस बार भी पुलिस ने कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिए हैं। पुलिस का ध्यान अब ऐसे लोगों पर भी है, जो हाल के दो-तीन महीने में बाहर से आकर यहां किराए पर रह रहे हैं। एसएसपी अनंत देव ने सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में अभियान चला कर नए किरायेदारों का सत्यापन करने के निर्देश जारी किए हैं।

बुधवार से यह अभियान शुरू हुआ। शहर में सीओ सिटी हरीश भदौरिया के निर्देशन में सिविल लाइन इंस्पेक्टर जीसी शर्मा, शहर कोतवाली इंस्पेक्टर संजीव कुमार शर्मा और नई मंडी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुशलपाल सिंह ने अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर नए किराएदारों का सत्यापन किया। इसके अलावा  जिले के सभी थाना प्रभारी भी अपने-अपने क्षेत्रों में किराएदारों का सत्यापन करने में जुटे हैं।      

मकान मालिकों को देनी होगी सूचना    
मुजफ्फरनगर। बुधवार को थाना प्रभारी निरीक्षकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर ऐसे किराएदारों का सत्यापन किया, जो बीते दो-तीन महीने पहले ही बाहर से आकर यहां रह रहे हैं। पुलिस ने मकान मालिकों को भी सख्त हिदायत दी है कि वे अपने किराएदारों के बारे में अपने संबंधित थाने में सूचना दें। मकान मालिकों से अपने किराएदार की आईडी और फोटो लेने और थाने में जमा करवाने के भी निर्देश दिए गए हैं। 

स्नानघाट पर कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए लगाई मोटरबोट 
खतौली। हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़िए अपने गंतव्य तक पहुंचने शुरू हो गए हैं। धीरे-धीरे कांवड़ियों का सैलाब बढ़ने लगा है। गंगनहर पर पालिका चेयरमैन पारस जैन की ओर से लगाए कांवड़ सेवा शिविर में भी कांवड़ियों की संख्या बढ़ने लगी है। वहीं, प्रशासन ने गंगनहर के स्नान घाट पर कांवड़ियों के स्नान करने के दौरान उनकी सुरक्षा के लिए पीएसी की एक कंपनी को मोटरबोट के साथ लगाया है। मोटरबोट के साथ पीएसी के हेड कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार, कांस्टेबल ओमकुमार, आनंदवीर, सुखपाल, राजकुमार और कर्म सिंह को लगाया गया है।

ट्रेन पांच घंटे तक रोकने पर यात्रियों का हंगामा
खतौली। रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन को पांच घंटे तक रोकना पड़ा। ट्रेन रुकने से परेशानहाल यात्रियों ने हंगामा कर दिया। स्टेशन मास्टर ने यात्रियों को समझाबुझाकर शांत किया। वहीं, देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन घंटों सकौती रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। रात में आठ बजे के बाद दोनों ट्रेनों का संचालन हो सका। रेलवे दोहरीकरण का कार्य शुरू होने की वजह से रेलवे विभाग ने कई ट्रेनों का संचालन फिलहाल बंद कर दिया था। लोगों की मांग पर कांवड़ यात्रा के लिए रेलवे विभाग ने देहरादून एक्सप्रेस व दिल्ली-ऋषिकेश पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू किया गया है।


बुधवार को दोहरीकरण की वजह से दिल्ली-ऋषिकेश पैसेंजर ट्रेन को दिन के 12 बजे रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया था। ट्रेन रात के आठ बजे तक रेलवे स्टेशन पर ही खड़ी रही। ट्रेन में सफर करने वाले यात्री परेशानहाल हो गए। यात्रियों ने रेलवे स्टेशन पर हंगामा खड़ा कर दिया। स्टेशन मास्टर राजेंद्र ने यात्रियों को समझा बुझाकर शांत किया। रात आठ बजे के बाद रेलवे के दोहरीकरण का कार्य बंद होने पर ट्रेन का संचालन किया गया। उधर, सकौती रेलवे स्टेशन पर घंटों देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन को रोकना पड़ गया। इस ट्रेन को भी रात में आठ बजे के बाद ही निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed