फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sadia, Paras, Chavez, Deepanshu won in slogan competition

स्लोगन प्रतियोगिता में सादिया, पारस, शावेज, दीपांशु जीते

Tue, 31 Aug 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Sadia, Paras, Chavez, Deepanshu won in slogan competition
एसडी इंटर कालेज में सम्मानित स्लोगन प्रतियोगिता के प्रतिभागी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। गुरु तेग बहादुर जयंती के उपलक्ष्य में सनातन धर्म इंटर कॉलेज में स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागी छात्रों ने रंगों और कलम के माध्यम से अपनी भावनाओं को स्लोगन के माध्यम से उकेरा। प्रतियोगिता में सादिया, पारस सैनी, सावेज अब्बाद, दीपांशु ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

स्लोगन प्रतियोगिता मेें छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति की भावना को अपने स्लोगन का विषय बनाया तो किसी ने गुरु वचनों व उनके बलिदान का वर्णन कर अपना भाव दर्शाया। प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई। सीनियर वर्ग में सादिया प्रथम, वंश पाल द्वितीय, परमजीत सिंह तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में पारस सैनी, सावेज अब्बास व दीपांशू प्रथम, करन कुशवाह अमरदीप व मोनू द्वितीय एवं साक्षी, सानिया व ईशिका तृतीय स्थान पर रहे। सुखजोत सिंह, अंशिका, सानिया राव, नैंसी और आकाश को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

संयोजक डॉ. राजबल सैनी एवं जय प्रकाश सिंह रहे। सह संयोजक के रूप में अनिल कुमार शर्मा, अनिल त्यागी, अशोक सैनी, राहुल, शिवानी राणा, रोशन लाल, अनिल कुमार रहे। प्रधानाचार्य अनिल मित्तल ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed