{"_id":"63012b5165a6aa3223057352","slug":"sadar-tehsil-team-defeated-jansath-in-under-19-muzaffarnagar-news-mrt6017025124","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-19 में सदर तहसील की टीम ने जानसठ को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-19 में सदर तहसील की टीम ने जानसठ को हराया
विज्ञापन
इंटर कॉलेज भोकरहेड़ी जनपद स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। जनपद स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन इंटर कॉलेज भोकरहेड़ी के खेल मैदान में किया गया। अंडर-19 बालक वर्ग में सदर तहसील की टीम ने जानसठ तहसील को हराया। अंडर 14 वर्ग में जानसठ तहसील की टीम ने सदर तहसील को हराया। विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण चौधरी ने किया। प्रतियोगिता में जनता इंटर कॉलेज पचैंडा, अमृत इंटर कॉलेज रोहाना, जनता जनार्दन इंटर कॉलेज बसेडा के छात्रों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य ने कहा कि सभी खिलाड़ियों को क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नीशू से प्रेरणा लेनी चाहिए। बताया कि प्रतियोगिता में जनपदीय फुटबाल टीम का चयन किया गया, जो मंडलीय प्रतियोगिता के लिए जनपद शामली में भाग लेंगे। विद्यालय के व्यायाम शिक्षक प्रमोद कुमार, रवि चौधरी महर्षि इंटर कॉलेज मोरना, वरुण मलिक जनता इंटर कॉलेज पचैंडा, गया प्रसाद अमृत इंटर कॉलेज रोहाना, विपिन त्यागी जनता जनार्दन इंटर कॉलेज बसेड़ा, एनसीसी अधिकारी कपिल कुमार, एनसीसी अधिकारी अमित राणा तथा अन्य शिक्षकों का योगदान रहा।