फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   sadak suraksha ke prati kiya jaagarook

चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

Thu, 21 Nov 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
sadak suraksha ke prati kiya jaagarook
पुरकाजी के राजकुमार जनता इंटर कालेज में रंगोली बनाती छात्राएं - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

पुरकाजी। राजकुमार जनता इंटर कॉलेज फलौदा में सड़क सुरक्षा एक चुनौती विषय पर रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के तहत विद्यालय के 90 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिन्हें जूनियर और सीनियर वर्ग में विभाजित करके उन्हें सड़क सुरक्षा विषय पर रंगोली और पोस्टर बनाने को दिए गए।

रंगोली प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग की छात्रा सृष्टि, सानिया, खुशी और सादिया ने प्रथम स्थान व चित्रकला में सीनियर वर्ग में कक्षा 11 के छात्र आशुतोष ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य विजय त्यागी ने विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं जहां एक और सृजनात्मकता को बढ़ावा देती हैं, वहीं दूसरी ओर आपको अपनी अभिव्यक्ति प्रदान करने का अवसर प्रदान कर आपको आगे बढ़ने का अवसर देती हैं। ब्रजभूषण त्यागी , मुकेश त्यागी, मृगेंद्र भारद्वाज , भूपेंद्र त्यागी, रजनी त्यागी, आकांक्षा त्यागी, अर्चना त्यागी, साधना त्यागी, अंबिका शर्मा, पूजा, रुपेश कुमारी, संदीप कुमार, अनिल कुमार, सतीश कुमार, जोगेंद्र आदि उपस्थित रहे। संयोजक मनोज त्यागी ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed