फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   sadak par shav rakhkar jaam lagaya

ग्रामीणों ने चरथावल मोड़ पर शव रखकर लगाया जाम

Mon, 03 Oct 2016 04:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 03 Oct 2016 04:30 PM IST
विज्ञापन
sadak par shav rakhkar jaam lagaya
चरथावल मोड़ पर शव रखकर जाम लगाते लकड़संधा के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क हादसे में मारे गए ग्रामीण के शव को सड़क पर रखकर चरथावल मोड़ पर जाम लगा दिया। सीओ सिटी और एसडीएम सदर भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


जाम खुलवाने पहुंचे अधिकारियों से परिजनों ने मुआवजे की मांग की। अधिकारियों ने परिजनों को उचित क्लेम का आश्वासन दिया है। सहमति बनने पर परिजनों ने शव का गांव ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।       
विज्ञापन


शहर कोतवाली के लकड़संधा निवासी जसबीर (50) को शनिवार रात चरथावल मोड़ पर कार ने टक्कर मार दी थी। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद गाड़ी को भी पकड़ लिया। रविवार शाम परिजन मोर्चरी से शव को गांव लेकर जा रहे थे। इसी  दौरान चरथावल मोड़ पर ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम की सूचना पर पुलिस में अफरातफरी मच गई। सीओ सिटी डॉक्टर तेजवीर सिंह और एसडीएम सदर बाबूराम गुप्ता तीनों थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से वार्ता की। ग्रामीणों ने अधिकारियों से मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की। एसडीएम सदर ने किसान दुर्घटना बीमा और मुख्यमंत्री राहत कोष आदि से उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। दोनों पक्षों में सहमति बनने पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed