{"_id":"cdf73a23696bfe0b9b3de85acb14f83a","slug":"sachin-and-gourav-s-death-aniversary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलिकपुरा में सचिन-गौरव की बरसी आज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलिकपुरा में सचिन-गौरव की बरसी आज
ब्यूरो/ अमर उजाला, जानसठ
Updated Fri, 28 Aug 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। कवाल कांड में मारे गए ममेरे भाई गौरव व सचिन की आज गांव मलिकपुरा में उनके आवास पर दूसरी पुण्यतिथि मनाई जाएगी। मृतक परिजनों का कहना है कि बरसी पर आम सभा नहीं होगी, बल्कि आत्मा की शांति के लिए यज्ञ ही किया जाएगा।
ममेरे भाइयों की बरसी में जुटने वाली भीड़ को लेकर प्रशासन चौंकन्ना हो गया है। एडीएम व एसपी क्राइम ने डाक बंगले पर बरसी में जुटने वाली भीड़ के बारे में भाजपाइयों से वार्ता की। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ गांव कवाल व मलिकपुरा का दौरा किया।
शुक्रवार को बरसी के दौरान सुबह से ही कवाल और मलिकपुरा बाइपास पर पीएसी और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। इस बार दूसरी बरसी पर कम भीड़ पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
कवाल में 2013 में 27 अगस्त को शाहनावाज की हत्या के बाद भीड़ ने मलिकपुरा के ममेरे भाइयों गौरव व सचिन को घेर कर मार डाला था। मृतक ममेरे भाइयों की दूसरी पुण्यतिथि आज मलिकपुरा में मनाई जाएगी। 2014 में पहली बरसी पर संयोजक चौधरी वीरेंद्र सिंह ने घोषणा कर दी थी कि बरसी में लोग कवाल के अंदर से ही होकर मलिकपुरा पहुंचेंगे। जिससे को लेकर प्रशासन में हड़कंप मचा गया था।
दूसरी बरसी आज है, जिसको लेकर प्रशासन बृहस्पतिवार को ही चौंकन्ना हो गया। एडीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, एसपी क्राइम राकेश जौली, सीओ भोपा सूक्ष्म प्रकाश, एसडीएम उमेश कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी डाकबंगले पर पहुंचे। अधिकारियों ने भाजपा नेता ब्रजेश रस्तोगी व डॉ. सतीश खटीक को बुलवाकर बरसी में जुटने वाली भीड़ के बारे में वार्तालाप किया।
भाजपाइयों ने बताया कि बरसी में कोई आम सभा नहीं होगी। सिर्फ कुछ नेताओं के साथ परिवार के लोग मृतकों की आत्मा की शांति के लिए यज्ञ करेंगे। इसके बाद अधिकारियों ने गांव कवाल और मलिकपुरा का दौरा किया और लोगों से शांति व्यवस्था बनाने की अपील की।
एसपी क्राइम का कहना है कि आज होने वाली बरसी को लेकर गांव कवाल और मलिकपुरा बाईपास पर पीएसी के अलावा अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त करने के लिए एक दिन पूर्व ही तैयारी शुरू कर दी थी।