फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rural soldiers beat

बैंक में सिपाहियों ने की ग्रामीण से मारपीट  

Fri, 25 Nov 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 25 Nov 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Rural soldiers beat
बैंक के बाहर प्रदर्शन करते ग्राहक। - फोटो : अमर उजाला
भोपा पुलिस के खिलाफ सीकरी के ग्रामीणों ने एसएसपी आफिस पर प्रदर्शन किया। पीड़ित युवक ने भोपा थाने के तीन सिपाहियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी सिपाही नोटों की काला बाजारी कर रहे है। कप्तान ने सीओ से मामले की जांच कराने की बात कही हैं।
विज्ञापन

      
भोपा थाने पर तैनात तीन सिपाहियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए सीकरी के दर्जनों ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को पुलिस आफिस पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के साथ आए बीमार अजीम ने बताया कि वह कई दिनों से चिकनगुनिया बुखार से पीड़ित था। रुपयों की जरूरत के चलते बीमार होने के बावजूद वह पड़ोस के गांव रहमतपुर की यूको बैंक की शाखा में रुपये निकालने गया था। वह शांति से कतार में खड़ा था।
विज्ञापन


आरोप है कि इसी बीच भोपा थाने की तीन सिपाही लाइन के पास आए और पीड़ित को बाहर निकालकर पिटाई करनी शुुरु कर दी। कुछ लोगों ने इस बात का विरोध किया तो सिपाहियों ने उनसे भी दुर्व्यवहार किया। उबेद नाम के युवक ने भी सिपाहियों पर इसी तरह से मारपीट करने का आरोप लगाया।  बताया कि पिछले एक सप्ताह के दौरान सीकरी गांव के आधा दर्जन लोगों से इसी तरह से बैंक  के बाहर मारपीट की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि कुछ सिपाही बैंकों के बाहर 20 हजार के पुराने नोट लेकर 18 हजार रुपये देने का धंधा कर रहे हैं। पीड़ितों ने एसएसपी को पिटाई करने वाले सिपाहियों के नाम बता दिए है। कप्तान बबलू कुमार ने मामले की जांच सीओ से कराने के निर्देश दिए है। एसएसपी ने कहा कि ग्रामीणों की बात सुन ली है, जांच के बाद जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed