फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rumor of derailment of train and accident caused chaos

रेलवे लाइन से ट्रेन के पहिए उतरने से हादसा होने की अफवाह फैली

Sun, 15 Dec 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Rumor of derailment of train and accident caused chaos
ट्रेन के पटरी से उतरने एवं हादसा होने की अफवाह से मचा हड़कंप
विज्ञापन

खतौली। खतौली में रेलवे लाइन से ट्रेन के पहिए उतरने से हादसा होने की अफवाह फैल गई। जिसको लेकर पुलिस में हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना पर पुलिस रेलवे स्टेशन पहुंची। जीआरपी एवं स्टेशन मास्टर से पता चला कि ऐसा कोई मामला नहीं हुआ है, तब कहीं जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।
मेरठ से सकौती के बीच रेलवे ट्रैक पर पत्थरों को डालने और अन्य रेलवे लाइन को दुरुस्त करने का कार्य चल रहा है। शनिवार को रेलवे के कर्मचारियों ने इस कार्य को पूरा करने के लिए अप लाइन पर मेरठ से सकौती तक रेलवे लाइन पर पत्थर डालने और लाइन को दुरुस्त करने के लिए दोपहर 11.30 बजे से लेकर 12.30 बजे तक ब्लॉक लिया था। ब्लॉक के बाद कर्मचारियों ने काम किया। इसके बाद डाउन लाइन पर मुजफ्फरनगर से मेरठ जाने वाली रेलवे लाइन पर सकौती में कार्य करने के लिए 2.30 बजे से 3.20 बजे तक ब्लॉक लिया। इस दौरान मेरठ से मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाली निजामुद्दीन पैसेंजर ट्रेन निकल गई थी। दोपहर को करीब 12.30 बजे खतौली के थाना प्रभारी संतोष कुमार त्यागी को फोन पर किसी ने सूचना दी कि खतौली क्षेत्र में रेलवे लाइन से ट्रेन के पहिए उतरने से हादसा हो गया है। हादसे की सूचना से पुलिस महकमे हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी पुलिस फोर्स के साथ रेलवे स्टेशन की ओर दौड़ पड़े। स्टेशन पर जीआपी से जानकारी मिली कि इस तरह का कोई हादसा नहीं हुआ है। किसी ने गलत सूचना दी है। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

गलत सूचना दी
खतौली क्षेत्र में रेलवे लाइन से ट्रेन के पहिए उतरने की किसी व्यक्ति ने मोबाइल फोन पर सूचना दी थी। वह पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने जीआरपी से पता चला कि रेलवे लाइन से ट्रेन के पहिए उतरने की गलत जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---संतोष कुमार त्यागी, इंस्पेक्टर, थाना खतौली।
कोई घटना नहीं हुई
मेरठ और सकौती के बीच रेलवे ट्रैक पर पत्थर डालने व अन्य कार्य चल रहा है। रेलवे कर्मचारियों की ओर से रेलवे ट्रैक पर कार्य करने के लिए 11.30 से एक घंटे का ब्लॉक लिया गया। इसके बाद 2.30 बजे से एक घंटे का ब्लॉक लिया गया था। कहीं भी रेलवे ट्रैक से ट्रेन के पहिए उतरने की घटना नहीं हुई। यह कार्य रुटीन का है, जो कर्मचारी अक्सर करते रहते हैं।
--एसके शर्मा, रेलवे स्टेशन मास्टर, खतौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed