फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ruckus Performance

मंडी गेट पर ताला डाल किया प्रदर्शन

Fri, 22 Jan 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 22 Jan 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Ruckus Performance
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में मंडी के सब्जी आढ़तियों ने अपनी सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किया। बुधवार को एक व्यापारी के साथ मारपीट हुई थी। मंडी गेट पर ताला डालकर घंटों काम बंद रखा। सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी ने आढ़तियों को उनकी सुरक्षा का आश्वासन दिया है, तब जाकर मंडी का गेट खोला गया।
विज्ञापन


शहर की गुड़ मंडी स्थित सब्जी मंडी प्रांगण में बुधवार रात सब्जी बेचने वाले व्यापारी फुरकान के साथ पास की बस्ती के कुछ युवकों ने मारपीट कर दी थी। मारपीट में फुरकान को चोट लग गई। मंडी की लेवर के लोगों के इकट्ठा हो जाने पर आरोपी मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। गुरुवार सुबह मंडी में सब्जी का ठेला लगाने वाले और लेवर ने हड़ताल कर दी।
विज्ञापन


आढ़तियों से मामले में कार्रवाई कराने के लिए दबाव बनाया। सभी ने इकट्ठा होकर आपस में बातचीत की और मंडी गेट पर ताला डालकर काम बंद कर दिया। आढ़त, लेवर  और सब्जी का ठेला लगाने वालों का कहना था कि आए दिन पास की बस्ती के युवक मंडी आकर व्यापारियों के साथ मारपीट करते हैं। पुलिस में शिकायत करने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन से मांग रखी कि सब्जी मंडी में काम के दौरान दो सिपाही रहने चाहिए। नई मंडी कोतवाली ने मौके पर जाकर मामले की जानकारी ली और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। सूचना पर एसपी सिटी मौके पर पहुंचे और निष्पक्ष कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed