फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ruckus increased, BKU will camp in Khatauli Municipality

Muzaffarnagar News: बढ़ी रार, खतौली पालिका में डेरा जमाएगी भाकियू

Wed, 17 Jul 2024 05:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Ruckus increased, BKU will camp in Khatauli Municipality
मुजफ्फरनगर। खतौली पालिका के बाहर धरने में बैठे भाकियू कार्यकताओं को सफाईकर्मियों द्वारा जबरन उठाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने एलान किया कि 20 जुलाई से पालिका परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू होगा। उन्होंने कहा कि ईओ और अन्य अधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों को धोखे में रखकर आगे कर दिया। पालिका में भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना शुरू होगा, ईओ से जवाब मांगेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को महावीर चौक स्थित कार्यालय पर बैठक में भाकियू कार्यकर्ताओं ने खतौली नगरपालिका प्रकरण पर रोष व्यक्त किया। इसमें निर्णय लिया गया कि 20 जुलाई से नगरपालिका में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। पालिका के अधिकारियों द्वारा व्याप्त भ्रष्टाचार और षड्यंत्र का मुंहतोड़ जवाब देने का निर्णय लिया गया है। तय किया गया कि इस बार लड़ाई आर-पार की होगी। सभी कार्यकर्ता धरने में खाने और रहने की व्यवस्था के साथ पहुंचें। जिला महासचिव अनुपम शांडिल्य ने कहा कि कार्यकर्ता धरने की तैयारी में जुट जाएं।
विज्ञापन

-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

ये था मामला
सोमवार को भाकियू कार्यकर्ता खतौली में सफाई व्यवस्था, पथ प्रकाश और नाला सफाई की मांग को लेकर पालिका कार्यालय के बाहर धरना दे रहे थे। कुछ देर बाद सफाई कर्मचारी भी धरनास्थल पर पहुंच गए और कार्यकर्ताओं को जबरन उठा दिया था। भाकियू नगर अध्यक्ष राकेश चौधरी का कहना था कि पालिका की सफाई व्यवस्था लचर है और शहर के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

कार्यकर्ताओं के हाथ में थमाई झाडू, वीडियो वायरल
खतौली। पालिका में सफाई व्यवस्था को लेकर धरना दे रहे भाकियू कार्यकर्ताओं के हाथ में सफाई कर्मियों ने झाडू भी थमा दी थी। इसके अलावा गद्दे फेंके जाने के वीडियो वायरल हुए हैं। सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर धामा वाल्मीकि का कहना है कि कुछ कार्यकर्ताओं ने सफाईकर्मियों को नकारा बताया था, जिस पर हंगामा हो गया था। टिकैत परिवार ने कभी सफाई कर्मियों को परेशान नहीं किया है। संवाद
अधिकारियों से मांगा जाएगा जवाब : शर्मा
भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि नगर पालिका अधिकारियों ने सफाई कर्मियों को बरगलाया था। संगठन का विरोध सफाई कर्मचारियों से नहीं है, बल्कि अधिकारियों से हैं। जनता के प्रति पालिका के अधिकारी अपनी जिम्मेदारी नहीं समझ रहे हैं। अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा। अधिकारियों ने बेवजह टकराव की स्थिति पैदा करने का प्रयास किया है। कार्यकर्ता सफाई कर्मियों के खिलाफ धरना नहीं दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed