फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ruckus Bhanu District President's uproar over Rohana toll

रोहाना टोल पर भाकियू भानु जिलाध्यक्ष का हंगामा

Wed, 23 Sep 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Ruckus Bhanu District President's uproar over Rohana toll
रोहाना टोल पर भाकियू भानू जिलाध्यक्ष का हंगामा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/रोहाना। सहारनपुर मार्ग स्थित टोल प्लाजा पर बिना शुल्क दिए गाड़ी निकलवाने को लेकर हुए विवाद के बाद भाकियू भानू जिलाध्यक्ष ने जमकर हंगामा किया। टोल कर्मचारी के साथ मारपीट के साथ ही एक लाइन पर धरना देकर बैठते हुए टोल को फ्री भी करा दिया गया। टोल प्रबंधक की तहरीर पर जिलाध्यक्ष समेत दो नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे-58 पर स्थित रोहाना टोल प्लाजा पर भाकियू भानू गुट के जिलाध्यक्ष बलराम सिंह साथी मुरसलीन के साथ मंगलवार दोपहर करीब एक बजे अपनी गाड़ी से पहुंचे। टोल कर्मियों द्वारा जिलाध्यक्ष से टोल मांगे जाने पर उन्होंने इसका विरोध किया, जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हो गई। आरोप है कि भाकियू भानू जिलाध्यक्ष ने अपने संगठन के आईकार्ड के आधार पर संगठन कार्यकर्ताओं की गाड़ियां भी बिना टोल दिए निकाले जाने की बात कही, जिससे टोल प्रबंधन ने इंकार कर दिया। विवाद बढ़ने पर भाकियू भानू जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को कॉल कर टोल प्लाजा पर बुला लिया, जिसके बाद उत्तेजित कार्यकर्ताओं द्वारा एक टोल कर्मचारी की पिटाई भी कर दी गई। इसके बाद सभी लोग टोल प्लाजा की एक लाइन पर धरना देकर बैठ गए और टोल को फ्री करा दिया। मामले की सूचना पर सीओ सिटी राजेश कुमार द्विवेदी व एसएसआई कोतवाली मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर टोल से हटाया। मामले में देर शाम टोल प्रबंधक कुलदीप की ओर से जिलाध्यक्ष बलराम सिंह व मुरसलीन को नामजद करते हुए कई अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई।
विज्ञापन

शहर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ टोल प्लाजा पर हंगामा करने, टोल फ्री कराकर राजस्व को क्षति पहुंचाने व कर्मचारियों से मारपीट करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed