फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ruckus among villagers in police station, altercation with police

Muzaffarnagar News: ग्रामीणों का कोतवाली में हंगामा, पुलिस से नोकझोंक

Sun, 03 Dec 2023 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 03 Dec 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Ruckus among villagers in police station, altercation with police
जानसठ के कोतवाली में  हंगामा करते सादपुर के ग्रामीण
- बिटौड़ों में आग लगाने से भड़के ग्रामीण, एसडीएम से भी मिले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। गांव सादपुर में शुक्रवार की रात कुछ गांव के लोगों ने ग्रामीणों के बिटौड़ों में आग लगा दी। ग्रामीणों और फायरब्रिगेड की गाड़ी ने बमुश्किल आग को बुझाया, लेकिन तब तक काभी बिटौड़े जल गए थे। गुस्साए ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंच कर हंगामा किया। यहां ग्रामीणों और पुलिस में नोकझोंक हुई। बाद में ग्रामीण तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम एस. रामेश्वर और सीओ शकील अहमद से मिले। दोनों अधिकारियों ने कार्यवाही का आश्वासन दिया।
गांव सादपुर में स्थित प्लाट में ग्रामीणों के बिटौड़े रखे हुए हैं। आरोप है कि शुक्रवार की रात्रि में गांव के कुछ लोगों ने ग्रामीणों के बिटौड़ों में आग लगा दी। ग्रामीणों और फायरब्रिगेड की गाड़ी ने बमुश्किल आग को बुझाया। जब तक आग बुझी, तब तक करीब आधा दर्जन से अधिक बिटौड़े जल गए। जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। शनिवार की सुबह गुस्साए ग्रामीण एकत्र होकर कोतवाली में पहुंचे।
विज्ञापन

गांव की रहने वाली संतोष पत्नी हरबीर सिंह ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर बताया कि गांव के कुछ लोगों को बिटौड़ों में आग लगाते हुए देखा था। ग्रामीणों ने आग लगाने वाले लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली में हंगामा खड़ा कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच काफी नोकझोंक भी हुई। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीण तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। जहां पर ग्रामीणों ने एसडीएम एस. रामेश्वर और सीओ शकील अहमद को शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपा। दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों को जांच कर कानूनी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। तहसील में पहुंचने वालों में अमरीश, लोकेश, सविता, संतोष, सुधीर विश्वकर्मा, धीर सिंह, वीर सिंह, सोहनलाल, नरेश वाल्मीकि, सुदेश, पवन आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

- धरने पर बैठे ग्रामीण, मंत्री ने सुनी समस्या

जानसठ। गांव सादपुर के ग्रामीण और महिलाएं बिटौड़ों में आग लगाने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर डीएवी इंटर काॅलेज के मैदान में धरने पर बैठ गए। वहां पर भाजपा की जनसभा का कार्यक्रम था। जनसभा में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान धरना दे रहे ग्रामीणों के बीच पहुंचे। मंत्री ने ग्रामीणों की समस्या को सुना। मंत्री ने कहा कि आवंटित प्लाट से उन्हें कोई भी नहीं हटा सकता। मंत्री ने उनके बिटौडों में आग लगाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का पुलिस को निर्देश दिया। मंत्री के कहा कि उनको अगर कोई भी परेशानी आती है, तो वे तुरंत उनके पास आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed