{"_id":"570aa5ef4f1c1b1d70c810f7","slug":"rss-route-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 11 Apr 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
आरएसएस के कार्यक्रम में प्रार्थना करते स्वयंसेवक।
- फोटो : अमर उजाला
नव संवत्सर के अवसर पर नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने पथ संचलन किया। शहर के मुुख्य चौराहों और मार्गों पर पथ संचलन के दौरान फूलों की वर्षा की गई। सुरक्षा की दृष्टि से शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
विज्ञापन
डीएवी कॉलेज में पथ संचलन से पहले हुए कार्यक्रम में संचालक दिनेश ने कहा कि हमें नव वर्ष अपनी संस्कृति के अनुसार मनाना चाहिए। नेपाल देश में सभी आयोजन संस्कृति के अनुसार होते हैं। हिंदू तिथि के अनुसार ही हम अपने त्योहार मनाते हैं।
विज्ञापन
हमें नववर्ष भी इसी आधार पर मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक स्वयंसेवक 12 स्वयंसेवक तैयार करें। जिला संघ चालक सुरेंद्र कछौली, नगर संघ चालक रविंद्र गौड़, जिला प्रचारक अनुज, नगर प्रचारक विनय ने विचार रखे।
विज्ञापन
अध्यक्षता डॉ. अरुण ने की। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अशोक कंसल, उमेश मलिक, नितिन मलिक, भाजपा जिलाध्यक्ष सतपाल पाल आदि मौजूद रहे।
पथ संचलन डीएवी कॉलेज से शुरू होकर आर्य समाज रोड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, भगत सिंह रोड, हनुमान चौक, आबकारी रोड, रुड़की रोड, नावल्टी सिनेमा, एसडी मार्केट, कोर्ट रोड, प्रकाश चौक, महावीर चौक होते हुए डीएवी कॉलेज पर ही सम्पन्न हुआ। कई स्थानों पर स्वयंसेवकों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।