फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Routes for e-rickshaw drivers will be allotted through a lottery system.

Muzaffarnagar News: लाटरी सिस्टम से आवंटन होगा ई-रिक्शा चालकों का रूट

Sat, 27 Sep 2025 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Routes for e-rickshaw drivers will be allotted through a lottery system.
मुजफ्फरनगर। नगर में ई-रिक्शाओं के लिए संचालन के लिए शनिवार को लाटरी सिस्टम से रूट का आवंटन किया जाएगा। पांच रूट में ई-रिक्शा चालकों का रूट नंबर एक पसंदीदा रूट हैं। अधिकांश चालक इस रूट पर ई-रिक्शा का संचालन करना चाहते हैं। नगर में 3900 ई-रिक्शा वैध हैं, इनमें से रूट निर्धारित करने के लिए 950 आवेदन ही आए हैं।
विज्ञापन

एसपी यातायात अतुल कुमार चौबे ने बताया कि ई-रिक्शाओं के रूट निर्धारित किए गए हैं, जिनका आवंटन पुलिस लाइन के मंदिर परिसर में होगा। रिक्शा चालक वहां रिक्शा लेकर नहीं आएंगे। लाटरी सिस्टम ने रूट का आवंटन होगा। रूट मिलने के बाद उसी रूट पर ई-रिक्शा का संचालन करना होगा। ऐसा न करने पर ई-रिक्शा सीज की जाएगी। प्रथम चरण में 970 ई-रिक्शा के आवेदन आए थे।
विज्ञापन

इन रूट पर चलेंगी ई-रिक्शा

रूट नंबर 1- रोडवेज बस अडडा-प्रकाश चौक-महावीर चौक-मीनाक्षी चौक-फक्करशाह चौक-शामली अड्डा पुलिस चौकी-हनुमान चौक-आबकारी पुलिस चौकी-बकरा मार्केट-नावल्टी चौक-अस्पताल चौक घास मण्डी तिराहा अन्सारी रोड-मालवीय चौक-मदन स्वीटस-रेलवे स्टेशन-वापस रोडवेज बस अड्डे पर पहुुचेंगी। इस ई- रिक्शाओं पर लाल रंग की पट्टी हेागी। इस व्यवस्था शहर क्षेत्र के अन्दर रिंग रोड के नाम से लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




रूट नंबर 2 - गुरु नानक ढाबा के सामने शहर क्षेत्र की ओर से बुढ़ाना रोड, बुढ़ाना रोड पुलिस चौकी, चरथावल मोड, शनिदेव मंदिर, शामली व चरथावल बस अड्डा, शामली चौकी के सामने से कृष्णापुरी-प्रेमपुरी-खालापार क्षेत्र के अंदर से होते हुए मेरठ रोड सुजडू गांव, राणा चौक वहलना गांव के गेट के सामने तक ई-रिक्शाओं का आना-जाना होगा। इन रिक्शाओं पर नीली पट्टी होगी।



लिंक रूट 3 - महावीर चौक, सरकुलर रोड, सुजड़ू चुंगी पुलिस चौकी राणा चौक, वहलना गांव के गेट के सामने तक, जाट कालोनी, परिक्रमा मार्ग, टिकैत चौक, भगीरथ चौक, ए टू जेड कॉलोनी, अलमासपुर चौराहा-नई मंडी क्षेत्र, कूकड़ा चौराहा, बालाजी चौक, जानसठ रोड फ्लाई ओवर के नीचे, भोपा रोड विश्वकर्मा चौक तक आना जाना होगा। इन ई- रिक्शाओं पर हरी पट्टी होगी।



लिंक रूट 4 - मदन स्वीट्स, गांधी कालोनी, गढ़ी गांव, पचेंडा गांव फ्लाईओवर के नीचे तक, सरवट गांव, मल्हूपुरा, साकेत रोड कालोनी के अंदर, बृहमपुरी कालोनी के अंदर, अस्पताल चौक वाया मदनी चौक, बागोवाली कट एनएच को छोडकर, रुड़की रोड, मिमलाना रोड, न्याजूपुरा, रामलीला टीला, रामपुरी, पाल धर्मशाला, इंद्रापुरी, सहारनपुर बस अड्डा, रामपुर तिराहा तक जाएंगी। इन ई- रिक्शाओं पर काली पट्टी होगी।



लिंक रूट 5- प्रकाश चौक, आंबेडकर चौक, कचहरी, झांसी की रानी, टाउन हॉल, बालाजी चौक, सदर बाजार, मालवीय चौक, न्यू आर्यपुरी, शिव चौक, आलू मंडी, रुड़की रोड नावल्टी चौक तक चलेंगी। इस क्षेत्र में 50 ई-रिक्शाएं चलेंगी, जिन पर सफेद रंग की पट्टी होगी।




अतिक्रमण हटवाया, 205 वाहनों के काटे चालान
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को यातायात पुलिस ने हेलमेट, सीट बेल्ट, नीली लाल बत्ती, तीन सवारी आदि को लेकर अभियान चलाया। मिशन शक्ति के तहत महावीर चौक, रुड़की रोड, मीनाक्षी चौक पर चलाए अभियान में 205 वाहनों के चालान काटे गए। शाम के समय भगत सिंह रोड पर हनुमान मंदिर से काली नदी पुल तक अतिक्रमण हटवाया गया। व्यापारियों ने अपना सामान दुकान के अंदर रखने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed