{"_id":"67b38d7811dbaf41d80e74b7","slug":"route-of-nauchandi-express-changed-for-two-days-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-139920-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: नौचंदी एक्सप्रेस का दो दिन के लिए बदला रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: नौचंदी एक्सप्रेस का दो दिन के लिए बदला रूट
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जनपद हरदोई के बालामऊ रेलमार्ग पर कार्य चलने के कारण सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी ट्रेन का दो दिन के लिए रूट बदला गया। मुरादाबाद के बजाय अब यह ट्रेन मेरठ से बुलंदशहर, अलीगढ़ व कानपुर होते हुए प्रयाग पहुंच रही है।
अब से पहले नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन सहारनपुर से चलकर वाया मुजफ्फरनगर होकर मेरठ, हापुड, गढ़, अमरोहा, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, बरेली, लखनऊ व रायबरेली होते हुए प्रयागराज पहुंचती थी। वर्तमान में कुंभ मेला चलने के कारण इस ट्रेन को प्रयागराज से पहले प्रयाग स्टेशन तक चलाया जा रहा है। उधर, दो दिन के लिए शाहजहांपुर के पास हरदोई रेलमार्ग पर कार्य चलने के कारण इस ट्रेन का 18 फरवरी तक के लिए रूट बदला गया। अब यह ट्रेन मेरठ से हापुड, बुलंदशहर, खुर्जा, अलीगढ़, हाथरस, कुंडला, इटावा, फफूंद, कानपुर, लखनऊ व प्रयाग तक पहुंच रही है। रेलवे स्टेशन अधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि दो दिन के लिए रूट बदला गया था। किराए में कोई अंतर नहीं किया गया।