फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Route and color will be decided, police sought cooperation from e-rickshaw drivers

तय होगा रूट और रंग, पुलिस ने ई-रिक्शा चालकों से मांगा सहयोग

Fri, 29 Apr 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Route and color will be decided, police sought cooperation from e-rickshaw drivers
मुजफ्फरनगर। शहर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए पुलिस ने फिर से ई-रिक्शा का रूट और रंग तय करने की कवायद शुरू कर दी है। रिक्शा चालकों को यातायात कार्यालय बुलाकर बात की जाएगी।
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था को लेकर आए दिन व्यापारी अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। मुख्य मार्गों पर पुलिस ने बेरिकेडिंग कर दी है। कई बाजारों तक ग्राहकों को पहुंचने में मशक्कत करनी पड़ रही है। पुलिस ने व्यापारियों के साथ कई दौर की बातचीत की, जिसके बाद चार बिंदु तय किए गए हैं। ई-रिक्शा के मार्गों का निर्धारण और रंग तय करना। रजिस्टर्ड ई-रिक्शाओं के चालकों को प्रोत्साहित किया जाना व शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना। यातायात पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह का कहना है कि इन बिंदुओं पर यातायात पुलिस की तैयारी चल रही है। शहर के ई-रिक्शा चालकों को यातायात कार्यालय बुलाया गया है। चालकों से बातचीत की जाएगी और उन्हें रूट और रंग के विषय में जानकारी दी जाएगी। जाम रोकने के लिए भी उनसे सहयोग मांगा जाएगा। व्यापारियों ने जो सुझाव दिए हैं, उन पर भी विचार कर कार्ययोजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed