{"_id":"69444ca3ac8a2ed9bc0ea434","slug":"roofing-sheets-of-three-houses-were-damaged-due-to-falling-wires-one-was-electrocuted-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-161032-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: तार टूटकर गिरने से तीन मकानों की छतों की चादरें क्षतिग्रस्त, करंट से एक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: तार टूटकर गिरने से तीन मकानों की छतों की चादरें क्षतिग्रस्त, करंट से एक झुलसा
Fri, 19 Dec 2025 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
गांव निराना में बिजली के तारों के टूट कर मकानों पर गिरने के बाद मौके पर एकत्र लोग- । स्रोतः स्व
सिखेड़ा/जानसठ। गांव निराना में बुधवार रात हाईटेंशन विद्युत लाइन के तार टूटकर तीन मकानों की छत पर जा गिरे, जिससे तीनों मकानों की छत की सीमेंट की चादरें क्षतिग्रस्त हो गईं। इस बीच करंट लगने से एक ग्रामीण झुलस गया। बृहस्पतिवार को तहसील सदर के लेखपाल और विद्युत विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया।
सिखेड़ा क्षेत्र के गांव निराना में हाईटेंशन लाइन के तार ग्रामीणों के मकानों की छत के ऊपर से गुजर रहे हैं। तार काफी जर्जर हो चुके हैं। ग्रामीणों ने एचटी तारों को मकानों की छत से हटवाने की कई बार मांग की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बुधवार रात हाईटेंशन लाइन के तार टूटकर इस्लाम, इनाम व आमिर के मकानों की छत पर जा गिरे, जिससे तीनों के मकानों की सीमेंट की चादरें क्षतिग्रस्त हो गई। करंट लगने से आमिर झुलस गया, जिसे परिजनों ने मुजफ्फरनगर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।
गांव प्रधान अय्यूब अंसारी ने इसकी सूचना तहसील सदर के एसडीएम और विद्युत अधिकारियों को दी। बृहस्पतिवार को तहसील सदर के लेखपाल भूपेंद्र और विद्युत विभाग से भी टीम गांव निराना में पहुंची। लेखपाल सहित विद्युत विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया। इस दौरान गांव प्रधान अय्यूब अंसारी सहित ग्रामीणों ने पीड़ित ग्रामीणों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। लेखपाल का कहना था कि वह इस संबंध में अधिकारियों को रिपोर्ट देेंगे।