फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Role of testing in control of Kovid-19: DM

कोविड-19 के नियंत्रण में टेस्टिंग की भूमिका महत्वपूर्ण: डीएम

Fri, 16 Apr 2021 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Role of testing in control of Kovid-19: DM
कोविड-19 के नियंत्रण में टेस्टिंग की भूमिका अहम: डीएम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण करने में मेडिकल टेस्टिंग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण तथा जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के नियंत्रण के लिए टेस्टिंग कार्य पूरी तेजी से संचालित किया जाए। जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना संक्रमितों से बातचीत कर व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।
बृहस्पतिवार को डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में अधिकारियों और मेडिकल स्टाफ के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कांटेक्ट ट्रेसिंग की कार्रवाई पर चिकित्सकों को विशेष ध्यान देना जरूरी है। आम जनता को नियमित रूप से मॉस्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेसिंग का उपयोग करने के लिए जागरूक किया जाए। कॉटेक्ट ट्रेसिंग को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए सर्विलांस टीमों को और अधिक सक्रिय किया जाए और उनकी संख्या बढ़ाई जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि नोडल अधिकारी कोविड वार्ड का नियमित रूप से राउंड लेते रहें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि अस्पताल व होम आईसोलेशन में रहने वाले मरीजों से नियमित रूप से संवाद स्थापित किया जाए। फोन पर उनके स्वास्थ्य, दवाईयों व अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली जाए। उन्होंने बैठक के दौरान ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना संक्रमित मरीजों से बात कर उनके स्वास्थ्य, दवाई व अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में बात की। इस अवसर पर सीडीओ आलोक यादव, सीएमओ डॉ एमएस फौजदार, एसडीएम खतौली इंद्राकांत द्विवेदी तथा मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक स्टाफ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 27 स्थानों पर खुलेंगे कोविड टेस्टिंग बूथ
मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुंमारी जे ने बताया कि बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत जनपद में 27 स्थानों पर कोविड टेस्टिंग बूथ बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन बूथों पर कोरोना संक्रमण से बचने की सलाह, कोविड के संबंध में सलाह दी जाएगी। यह बूथ कोविड हेल्प डेस्क का भी कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed