फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rohana road was dilapidated in one year

एक साल में ही जर्जर हो गई रोहाना सड़क

Fri, 12 Jun 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Rohana road was dilapidated in one year
रोहाना की जर्जर हुई सड़क। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
एक साल में ही जर्जर हो गई रोहाना सड़क
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, रोहाना। मुख्यमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत एक वर्ष पूर्व बनाई गई रोहाना की सड़क टूट कर गड्ढों में तबदील होती जा रही है।
मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे से पेट्रोल पंप के बराबर से करीब डेढ़ किमी मार्ग रोहाना खुर्द, रोहाना कलां तक का मार्ग टोल शुल्क बचाकर वाहनों के आवागमन के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसे पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव के बाद पुरकाजी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले मार्ग को ग्रामीणों की मांग पर विधायक के द्वारा मुख्यमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत बनाया गया था। यह मार्ग रोहाना होते हुए बरला, रुड़की, हरिद्वार निकलता है। इस मार्ग से मतोली, रोहाना खुर्द, रोहाना कलां के किसानों का मिल में गन्ना आपूर्ति होता है, लेकिन भारी ट्रैफिक चलने के कारण सड़क के दोनों ओर साइड के साथ ही जगह-जगह गड्ढे पड़ जाने से क्षतिग्रस्त होती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है इस सड़क का फिर से निर्माण होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed