{"_id":"5de16fb68ebc3e54a926c4c8","slug":"rohana-road-accident-gamzada-family-left-for-moradabad-with-all-three-bodies-muzaffarnagar-news-mrt456208198","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीनों शव लेकर मुरादाबाद रवाना हुए गमजदा परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीनों शव लेकर मुरादाबाद रवाना हुए गमजदा परिजन
विज्ञापन
रोहाना सड़क हादसा:- तीनों शव लेकर मुरादाबाद रवाना हुए गमजदा परिजन
मुजफ्फरनगर। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे-59 पर रोहाना में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में मौत का शिकार हुए तीनों लोगों के शव देर रात पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए। इसके बाद गमजदा परिजन तीनों शव लेकर मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए। वहीं, परिवार के कुछ लोग घायलों की देखभाल के लिए मेरठ रवाना हो गए हैं।
शुक्रवार अलसुबह रोहाना में सफारी और रेत लदे ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार काले सिंह, उनकी पत्नी कमलेश व बेटे जाहर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, रामजीत, ममता, प्रकाश व तरुण घायल हो गए थे, जिन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल से मेरठ रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने तीनों शव मोर्चरी भेज दिए थे, जिन्हें देर रात पोस्टमार्टम के बाद पीड़ित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। हादसे की सूचना पर मुरादाबाद से आए काले सिंह के भाई खेम सिंह ने बताया कि तीनों शवों का अंतिम संस्कार मुरादाबाद जनपद के पैतृक गांव जानकपुर में ही किया जाएगा। परिवार के कुछ लोग तीनों शव लेकर गांव के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं, वे खुद और कुछ अन्य लोग मेरठ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती परिवार के चार घायल सदस्यों की देखभाल के लिए अस्पताल में मौजूद हैं।
बॉक्स .........
मंझले बेटे का रिश्ता तय करने चंडीगढ़ जा रहे थे लोग
मुजफ्फरनगर। रोहाना के निकट हादसे का शिकार हुए काले सिंह का बड़ा बेटा जाहर सिंह चंडीगढ़ की एक हर्बल कंपनी में काम करता है, जबकि काले सिंह भी वहीं काम करते थे। तीन दिन पूर्व उनके मंझले बेटे रामजीत का रिश्ता आया था, जिसके लिए वे मुरादाबाद स्थित पैतृक गांव जानकपुर गए थे। रिश्ता तय होने के बाद बृहस्पतिवार रात सभी लोग सफारी में मुरादाबाद से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए थे, लेकिन रास्ते में रोहाना में हादसे का शिकार हो गए। एक साथ तीन परिजनों की मौत से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।