फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rohana Kalan made free by Tyagi society, tolls of Chhapar

त्यागी समाज ने फ्री कराए रोहाना कलां, छपार के टोल

Fri, 09 Sep 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Rohana Kalan made free by Tyagi society, tolls of Chhapar
मुजफ्फरनगर में छपार टोल प्लाजा पर टोल फ्री कर धरने पर बैठे त्यागी समाज के लोग - फोटो : MUZAFFARNAGAR
त्यागी समाज ने फ्री कराए रोहाना कलां, छपार के टोल
विज्ञापन

रोहाना कलां/छपार (मुजफ्फरनगर)। नोएडा में श्रीकांत त्यागी प्रकरण में त्यागी समाज की मांगें पूरी न होने पर गुस्साए त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने छपार हाईवे के टोल प्लाजा को फ्री कर धरना दिया और नारेबाजी की। रोहाना में भी टोल फ्री कराया। तीन घंटे तक धरना देने के बाद वहां पहुंचे एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह को मांगपत्र सौंपा। त्यागी ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश त्यागी ने कहा कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो समाज आंदोलन करेगा।
शुक्रवार को त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज मोर्चा के कार्यकर्ता अविनाश त्यागी के नेतृत्व में सुबह 10:30 बजे टोल प्लाजा पर पहुंचे और टोल फ्री कराकर धरने पर बैठ गए। सीओ सदर यतेंद्र नागर को मांगपत्र देने से मना कर दिया। दोपहर एक बजे एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे उन्हें अपनी मांगों का ज्ञापन दिया। त्यागी ने कहा कि यह उनका आखिरी मांगपत्र है, इसके बाद समाज आक्रामक रुख अपनाएगा। अगले कार्यक्रम मेरठ धरने पर तय किए जाएंगे। मांग रखी कि श्रीकांत त्यागी से गैंगस्टर हटाई जाए। समाज की महिलाओं के साथ किए गए अपमान पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज होने चाहिए। श्रीकांत त्यागी के मकान की बिजली पानी काटने व पेड़ उखाड़ने के दोषियों पर भी एफआईआर दर्ज हो। सांसद महेश शर्मा की भूमिका की जांच कर पार्टी से निष्कासन हो, उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। इस दौरान अमरीश त्यागी बोबी त्यागी, शेखर, मुनेश, मनोज, प्रशांत, विनीत उर्फ नीटू त्यागी, परमात्मा शरण त्यागी, संजय त्यागी, हरिओम त्यागी, आशू, काका, बोबी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

रोहाना कलां में त्यागी समाज ने जताई नाराजगी
रोहाना। नोएडा के श्रीकांत त्यागी प्रकरण को लेकर क्षेत्र के त्यागी समाज के लोगों ने रोहाना टोल पर पहुंच कर धरना प्रदर्शन किया और टोल को तीन घंटे तक फ्री किया। क्षेत्र के रोहाना कलां, रोहना खुर्द, बहेड़ी, मलीरा, बेगमपुर, महाबलीपुर बड़कली, घलोली आदि गांव से त्यागी समाज के लोग स्टेट हाईवे रोहाना टोल पर पहुंचे और धरना देकर प्रदर्शन किया। टोल को तीन घंटे तक फ्री कराया। एसडीएम सदर को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन दिया। इस मौके पर हरिओम त्यागी, संजीव भारद्वाज, चेयरमैन, डॉ. टीनू, टिंकू त्यागी, अविनाश त्यागी, अमरीश त्यागी, अश्विनी उर्फ बबलू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed