फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Robo Expo at Grain Chamber Public School

छात्रों ने मनवाया वैज्ञानिक प्रतिभा का लोहा

Sun, 21 Feb 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Robo Expo at Grain Chamber Public School
जीसी पब्लिक स्कूल में आयोजित बेबी शो में प्रतिभाग करते अभिभावक संग बच्चें। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल, नई मंडी में बेबी शो व रोबो एक्सपो’ का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्रों का मानसिक विकास होता है।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने स्कूल बैंड की मधुर धुन से मुख्य अतिथि का स्वागत किया। बेबी शो एवं रोबो एक्सपो का शुभारंभ वंदे मातरम एवं देव आह्वान के साथ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। रोबो-एक्सपो प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित विभिन्न वर्किंग मॉडल्स-क्रेन, लाइन फॉलोवर, मेट्रो डोर सिस्टम, स्माइली, पप्पी बोट, एलपीजी डिटेक्टर, स्मार्टबिन, ड्रोन, लोगो-गन, थ्री-डी प्रिंटर, स्मोक डिटेक्टर सिस्टम आदि को प्रोग्रामिंग कर दैनिक जीवन में होने वाले महत्व को समझाया गया। कोरोना से होने वाले दुष्प्रभाव और उससे बचने के उपायों को दर्शाते हुए ऋतु जैन के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने मॉडल प्रस्तुत किए। बेबी-शो में ढाई वर्ष से साढे़ ग्यारह वर्ष के बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बेबी शो को चार ग्रुप में विभाजित किया गया था। पहले ग्रुप में ढाई साल तक के बच्चे, दूसरे ग्रुप में ढाई से साढ़े चार साल, तीसरे में साढ़े चार से साढ़े छह और चौथे ग्रुप में साढ़े छह से साढ़े ग्यारह वर्ष तक के बच्चों और उनके अभिभावकों ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। सभी प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित कर विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दीपा तायल और हर्ष शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि कपिलदेव अग्रवाल एवं सीओ कुलदीप कुमार ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। स्कूल समिति अध्यक्ष मिलिंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष महेश चंद्र गर्ग, प्रबंधक विनोद संगल, सह प्रबंधक डॉ अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, प्रधानाचार्य आजाद वीर, कोर्डिनेटर आशीष कुमार त्यागी एवं जूनियर विंग की प्रधानाध्यापिका ममता चौहान ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन हर्षिता मिश्रा एवं दीप्ति मित्तल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों की अदाओं पर रीझे अतिथि
मुजफ्फरनगर। बेबी-शो में प्रतिभागी बच्चों के नटखट अंदाज और चंचलता के सभी कायल हो गए। मंच पर झूमते, गाते, इठलाते, हाथ हिलाते और मस्ती करते बच्चों की अदाएं सभी के दिल को छू गई। आंखों पर चश्मा, घुंघराले बाल, परियों जैसे रंग रूप, अपने महापुरुषों की वेशभूषा में सजे बच्चों ने खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed