फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Robbery worth lakhs in Tigri village

तिघरी गांव में लाखों की डकैती

Sun, 06 Mar 2022 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Robbery worth lakhs in Tigri village
वारदात के संबंध में जानकारी देता पीड़ित फिरोज - फोटो : DEVBAND
तिघरी गांव में लाखों की डकैती
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। तिघरी गांव में नकाबपोश बदमाश एक परिवार के सदस्यों को हथियारों के बल पर आतंकित कर 3.80 लाख की नकदी, 22 हजार सऊदी रियाल और 28 तौला सोने के आभूषण लूटकर ले गए। सूचना पर पुलिस व एसओजी सहित फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।
तिघरी गांव निवासी फिरोज ने बताया कि बदमाशों की संख्या पांच थी और सभी हथियारों से लैस थे। बदमाश शनिवार रात में छत के रास्ते घर में घुसे और कमरे में सो रहे पिता जान आलम को उठाया। जिसके बाद पिता को तमंचे से आतंकित करते हुए उसे और मां को आवाज दिलवाई। फिरोज के मुताबिक जब वह कमरे से बाहर निकला तो बदमाशों ने उसे भी गन प्वाइंट पर ले लिया और परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बनाते हुए अलमारी में रखे करीब 28 तौला सोने के आभूषण, तीन लाख 80 हजार की नकदी व लगभग 22 हजार सऊदी रियाल सहित अन्य कीमती सामान लूट लिया। फिरोज ने बताया कि तीन बदमाश छत पर पहरा दे रहे थे। जबकि दो बदमाश घर के अंदर घुसे थे। लूट करने के बाद वे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। डकैती की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। इसके साथ ही एसओजी व फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और वहां की जांच की। फिरोज ने घटना की तहरीर दी है। वहीं इंस्पेक्टर का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया कि पीड़ित ने कुछ लोगों पर शक जाहिर किया है। पुलिस सभी बिंदुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

वारदात को क्यों छुपा रही थी पुलिस
तिघरी गांव में हुई डकैती की वारदात को पुलिस दबाने के प्रयास में लगी हुई है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने पीड़ित परिवार को वारदात के बारे में किसी को बताने से मना किया है। साथ ही आश्वासन दिया था कि जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले ही सऊदी अरब से लौटा है फिरोज
डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को पता था कि घर में लाखों की नकदी और सोने के आभूषण रखे हैं। क्योंकि पीड़ित फिरोज कुछ दिन पहले ही सऊदी अरब से लौटा है और अधिकांश लोगों को इस बारे में पता भी है।

सहारनपुर में डकैती की वारदात के बाद खुला पड़ा सेफ अलमारी का लॉकर

सहारनपुर में डकैती की वारदात के बाद खुला पड़ा सेफ अलमारी का लॉकर- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed