फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Robbery of millions by taking family hostage on the strength of weapons

Muzaffarnagar News: परिवार को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर लाखों की डकैती

Mon, 18 Nov 2024 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Robbery of millions by taking family hostage on the strength of weapons
मंसूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव अजमतगढ़ में शनिवार की रात आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने परिवार को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया। बदमाश दस लाख का जेवर, नगदी व कीमती सामान लूट ले गए। जाते समय परिवार के मुखिया को अपने साथ जंगल में ले गए। बाद में उसे शोर न मचाने की धमकी देते हुए छोड़ा गया। एसपी सिटी ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली।
विज्ञापन



दीपक शनिवार की रात में अपने घर की दूसरी मंजिल पर पत्नी रूबी तथा एक छोटी बच्ची रूही के साथ सो रहा था। रात में लगभग 12 बजे आधा दर्जन बदमाश दीवार कूदकर घर में घुस गए। कमरे में सो रहे परिवार को गन पॉइंट पर ले लिया। उसने अलमारी की चाबी मांगी। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

घबराए परिवार ने अलमारी की चाबी दे दी। तब अलमारी में रखे एक लाख 47 हजार रुपये तथा सोने-चांदी के जेवरात, एक होम थिएटर लूट लिया। महिला के कानों के कुंडल भी निकलवा लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। सुबह के समय एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने पहुंच कर पीड़ित परिवार से जानकारी लेकर थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए। डॉग स्कवायड व फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्र किए। पीड़ित ने बताया कि उसने तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed