फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Robbery of former block chief's house in Qutubpur

कुतुबपुर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख के घर डकैती

Sun, 08 Sep 2019 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Robbery of former block chief's house in Qutubpur
मुजफ्फरनगर: मीरापुर के गांव कुतुबपुर में डकैती के बाद बिखरा सामान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कुतुबपुर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख के घर डकैती
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। जानसठ के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रविकिरण के गांव कुतुबपुर स्थित घर में डकैतों ने डाका डाल कर सनसनी फैला दी। सशस्त्र बदमाशों ने पूर्व ब्लाक प्रमुुख की मां व चाची को बंधक बनाकर पांच लाख नकद व करीब 25 लाख के जेवरात लूट लिए। वारदात के बाद भागते डकैतों पर पूर्व प्रमुख ने लाइसेंसी हथियार से कई राउंड फायर किए, लेकिन वे भाग निकलने में कामयाब रहे। एसपी देहात व सीओ जानसठ ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव कुतुबपुर निवासी रविकिरण पूर्व जानसठ ब्लॉक प्रमुख हैं। उनका मकान गांव के बाहरी छोर पर है। शुक्रवार रात पूर्व प्रमुख पत्नी व बच्चों के साथ घर की पहली मंजिल पर स्थित कमरे में और मां सुमित्रा देवी व चाची मुनेश बरामदे में सोए हुए थे। नीचे स्थित घेर में चाचा महेंद्र पाल अपने बेटे के साथ लेटे हुए थे। पूर्व प्रमुख ने बताया कि देर रात करीब डेढ़ बजे छह-सात बदमाश घर के पीछे स्थित खेत के रास्ते किसी तरह घर में घुस गए और बरामदे में सोई मां सुमित्रा देवी व चाची मुनेश को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। बदमाशों ने मां सुमित्रा से पूर्व प्रमुख व उनके लाइसेंसी हथियारों के बारे में भी जानकारी ली। इसके बाद बदमाशों ने एक कमरे में घुसकर वहां रखी अलमारी के ताले तोड़कर उसमें रखे पांच लाख नकद व करीब 25 लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। दोनों महिलाओं को धमकी देते हुए घर के पिछले हिस्से में स्थित रेलिंग पर चुनरी बांधकर उसके सहारे नीचे खेत में बदमाश कूद गए। उधर, महिला मुनेश के शोर मचाने पर पूर्व प्रमुख की नींद खुली, जिसके बाद घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से भाग रहे बदमाशों पर कई राउंड फायर किए, लेकिन वे भाग निकले। डकैती की सूचना पर सीओ जानसठ सोमेंद्र नेगी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। दिन में एसपी देहात ने भी मौका मुआयना किया। घटना के संबंध में पूर्व प्रमुख द्वारा डकैती का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। सीओ सोमेंद्र नेगी का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है और बहुत जल्द इसका खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बॉक्स .........
कुतुबपुर में ही दो अन्य घरों में भी लाखों की चोरी
मीरापुर। थाना क्षेत्र के गांव कुतुबपुर में पूर्व प्रमुख के घर डकैती की वारदात के साथ ही दो अन्य घरों में भी बदमाशों ने लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। पूर्व प्रमुख के घर से करीब आधा किलोमीटर दूर रहने वाले सगे भाइयों जोगेंद्र सिंह उर्फ लाला व उनके भाई ऋषिपाल के घरों में भी शुक्रवार देर रात बदमाश जा घुसे। पीड़ित परिजनों के अनुसार, जोगेंद्र के घर से 20 हजार की नकदी व करीब छह लाख रुपये कीमत के जेवरात और ऋषिपाल के घर से 15 हजार की नकदी व तीन लाख कीमत के जेवरात चोरी किए गए हैं। इस दौरान घरों में सोए परिजनों को घटना की भनक तक नहीं लग पाई। पीड़ित पक्ष की ओर से विनोद ने तहरीर दी है, जिसे पुलिस ने चोरी में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed