{"_id":"673b2df21638ea27320b68bd","slug":"robbery-case-filed-36-hours-after-the-incident-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-134160-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: घटना के 36 घंटे बाद दर्ज किया डकैती का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: घटना के 36 घंटे बाद दर्ज किया डकैती का मुकदमा
विज्ञापन
-मंसूरपुर के गांव अजमतगढ़ में टैंट व्यापारी के घर बदमाशों ने डाली थी डकैती
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर/ मंसूरपुर। मंसूरपुर के गांव अजमतगढ़ में टैंट व्यापारी के घर डकैती का मुकदमा पुलिस ने घटना के 36 घंटे बाद दर्ज किया है। सुबह के समय क्राइम ब्रांच टीम ने पहुंचकर पीड़ित से घटना की जानकारी ली। पीड़ित को बदमाश किस रास्ते से जंगल में लेकर गए थे, उस रास्ते को भी क्राइम ब्रांच टीम ने देखा। अपराधियों के फोटो वाली बुकलेट दिखाकर पीड़ित से बदमाशों की पहचान कराने के प्रयास किए गए।
एसएसपी अभिषेक सिंह ने घटना का खुलासा करने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम सहित पुलिस की तीन टीमों को लगाया। सोमवार सुबह क्राइम ब्रांच टीम गांव में पहुंची। टीम ने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। किस तरह बदमाश घर में घुसे और किस प्रकार परिजनों को बंधक बनाया गया। टीम ने हर छोटे पहलू पर परिजनों से बातचीत की।
पीड़ित को घर से जंगल में उस स्थान पर भी ले जाया गया, जहां उसे छोड़ा गया था। इस रास्ते को क्राइम टीम ने भी देखा। गांव में लगे सीसीटीवी भी टीम द्वारा खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
अगले दिन ही दी थी तहरीर
मंसूरपुर। घटना शनिवार रात डेढ़ बजे की है। घटना की जानकारी देने के बाद डायल 112 व थाना पुलिस के अलावा एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने गांव पहुंच कर जानकारी ली थी। पीड़ित ने रविवार सुबह पुलिस को डकैती की घटना की तहरीर दे दी थी। पुलिस ने घटना के 36 घंटे बाद मुकदमा दर्ज किया है।
सूत्रों की मानें तो पुलिस चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने के लिए पीड़ित को मना रही थी, लेकिन पीड़ित ने ऐसा करने से इनकार कर दिया।
-- -- -- -- -
यह था मामला-
मंसूरपुर के गांव अजमतगढ़ में शनिवार रात टैंट व्यापारी दीपक अपने परिवार के साथ सो रहा था। तब दीवार फांदकर पांच-छह शस्त्रधारी बदमाश घर में घुस गए। इसके बाद परिजनों को बांधकर लगभग आठ लाख के जेवर, एक लाख 47 हजार रुपये, कीमती सामान लूट लिया था। घटना के बाद व्यापारी को बदमाश अपने साथ जंगल में ले गए थे।
-- -- -- -- -- -- -- -
होमगार्ड व किसान के घर डकैती का भी खुलासा नहीं
21 जुलाई की रात थाना ककरौली क्षेत्र के गांव बेहड़ा सादात में मोरना-जानसठ मुख्य मार्ग पर हाेमगार्ड रोहतास के घर में परिजनों को बंधक बनाकर लाखों की डकैती डाली गई थी। दस सितंबर की रात में नई मंडी कोतवाली के गांव बिलासपुर में किसान मंगल सैनी के परिवार को बंधक बनाकर डकैती डाली थी। दोनों ही मामलों में पुलिस अभी तक एक भी बदमाश को गिरफ्तार नहीं सकी है।