फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Robbery accused arrested in encounter

मुठभेड़ में घायल कर दबोचा लुटेरा, दो फरार

Wed, 17 Feb 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Robbery accused arrested in encounter
मुठभेड़ में लूट का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के मखियाली बाईपास पर बुधवार देर शाम हुई मुठभेड़ में पुलिस ने गुड़ मंडी में कारोबारी के मुनीम से हुई लूट को अंजाम देने के आरोपी को दबोच लिया। जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। मुठभेड़ में गोली लगने से घायल लुटेरे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लुटेरे से घटना में प्रयुक्त बाइक, लूटी गई धनराशि में से 30 हजार की नकदी व तमंचा-कारतूस बरामद किए गए हैं।
नई मंडी कोतवाली पुलिस बुधवार शाम 7.35 बजे अलमासपुर चौक पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाईपास की ओर से नीले रंग की बाइक पर आते तीन युवकों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपी कूकड़ा रोड से होते हुए भोपा रोड की तरफ भाग निकले। युवकों की बाइक को पहचानते हुए पुलिस ने भोपा रोड पर घेराबंदी की तो युवक वहां से मखियाली की तरफ भागने लगे, जिन्हें मखियाली बाईपास पर घेर लिया गया। घिरा देख आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक लुटेरे को पैर में गोली लगी, जबकि अन्य दोनों भाग निकले।
विज्ञापन

मुठभेड़ की सूचना पर एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। घायल लुटेरे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि गोली लगने से घायल बदमाश मेरठ जनपद के दौराला निवासी पंकज है, जिसके पास से गुड़ मंडी में कारोबारी के मुनीम से लूट में प्रयुक्त बाइक, 30 हजार की नगदी व तमंचा-कारतूस बरामद किए गए। वहीं, फरार बदमाशों की पहचान दौराला के ही रवि व गुड्डू के रूप में हुई, जिनकी तलाश में कांबिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed